2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC : प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए झटका, छोटी सी लापरवाही से कॅरियर खराब, OMR शीट की ये गलती पड़ गई भारी

OMR Sheet : प्रतियोगी परीक्षा में नई सख्ती, 88 अभ्यर्थियों के सपने टूटे। RPSC की परीक्षा में नया नियम, जरा सी भूल और बाहर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 5 Mar 2025, 11:46 AM IST

Rajasthan Staff Selection Board's new decision, now students will be able to see the OMR sheet of the exam

OMR शीट (फोटो: पत्रिका)

जयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ओएमआर शीट में पांचवा विकल्प अनिवार्य किया। लेकिन कुछ अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में पांचवा विकल्प रास नहीं आ रहा। अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षा तो दी, लेकिन पांचवा विकल्प भरना भूल गए। इस कारण ऐसे अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से ही अयोग्य कर दिया गया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ भर्ती परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न का पांचवा विकल्प दिया जाता है। इसमें यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहे तो उसे पांचवे विकल्प ''अनुतरित प्रश्न'' का चयन कर ओएमआर शीट पर गोले को भरना होता है। किसी भी विकल्प का चयन न करने पर प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटने तथा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प का चयन न करने पर अभ्यर्थी को संबंधित परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किए जाने का प्रावधान भी आयोग द्वारा किया गया है।

इस परीक्षा के अभ्यर्थियों पर गिरी गाज

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन किया है। इस परीक्षा के जारी किए गए विस्तृत विज्ञापन के अन्तर्गत ओ. एम.आर. उत्तर पत्रक में प्रश्नों के विकल्प भरने के सम्बन्ध में विशेष निर्देश के बिन्दु संख्या 5 तथा प्रश्न-पत्र में उल्लेखित परीक्षार्थियों के लिए निर्देश के बिन्दु संख्या 11 के अनुसार किसी परीक्षार्थी द्वारा 10 प्रतिशत अर्थात् 10 से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प अंकित नहीं करने के कारण 88 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम जारी

गृह विभाग (अभियोजन) के लिए विज्ञापित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम आरपीएससी ने मंगलवार को जारी किया।
आयोग सचिव ने बताया कि गत 19 जनवरी को आयोजित इस परीक्षा के परिणाम स्वरूप 2724 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों में से यदि कोई अभ्यर्थी विज्ञापन/नियमों के अनुसार निर्धारित पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करता है तो आयोग किसी भी स्तर पर उसकी अभ्यर्थिता/पात्रता को निरस्त कर देगा। इस भर्ती के अंतर्गत मुख्य परीक्षा का आयोजन आगामी 1 जून को प्रस्तावित है।