जयपुर

Ganesh Chaturthi 2025: मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से आज निकलेगी शोभायात्रा, 60 झांकियों में 30 स्वचालित होंगी

Ganesh Chaturthi 2025: राजधानी जयपुर में मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर प्रन्यास की शोभायात्रा इस बार परंपरा संग तकनीक का संगम दिखाएगी। 60 झांकियों में 30 स्वचालित होंगी। चंद्रयान-3 मिशन और धार्मिक दृश्यों पर आधारित आकर्षक झांकियां निकलेंगी।

less than 1 minute read
Aug 28, 2025
Motidungri Ganeshji Temple (Photo- Patrika)

Ganesh Chaturthi 2025: जयपुर: भगवान गणेश की शोभायात्रा इस बार केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक नहीं होगी। बल्कि कला, तकनीक और सामाजिक एकता की मिसाल भी बनेगी।


महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर प्रन्यास की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में गुरुवार शाम पांच बजे मंदिर प्रांगण से परंपरागत शाही लवाजमे के बीच 60 अनोखी झांकियां निकलेंगी, जिनमें 30 पूरी तरह स्वचालित होंगी।

ये भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi : जयपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था, देख लें यह नया रूट


चंद्रयान से शिवश€क्ति पॉइंट तक


झांकियों में चंद्रयान-3 मिशन को समर्पित दृश्य सबसे बड़ा आकर्षण होगा। कोलकाता के कारीगरों ने प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को इस तरह डिजाइन किया है कि श्रद्धालु विज्ञान और आध्यात्म का संगम देखेंगे।


हनुमानजी वैज्ञानिकों को आशीर्वाद देते हुए नजर आएंगे। परंपरागत शोभायात्राओं में जहां पहले झांकियां हाथ से खींची जाती थीं, वहीं इस बार कई झांकियां मोटराइज्ड सिस्टम से चलेंगी।


ओपन-एयर म्यूजियम की तरह शोभायात्रा


शोभायात्रा का रूट मोती डूंगरी रोड से जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया, गणगौरी बाजार होते हुए ब्रह्मपुरी तक है। गुरुवार को एक दिन के लिए ओपन-एयर म्यूजियम में बदल जाएगा। जगह-जगह समाज और संस्थाएं मुख्य रथ की आरती करेंगी और पुष्पवर्षा से स्वागत होगा।


झांकियों में महाभारत का लेखन करते गणेश जी, शिवलिंग की आरती करते हनुमान, शेर पर सवार मां दुर्गा और गणेश जी का बालरूप, राजस्थान की पारंपरिक धार्मिक कला को आधुनिक तकनीक के साथ प्रदर्शित करेंगे।

ये भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi Today : जयपुर में मोती डूंगरी पर भारी भीड़, दर्शनार्थी के लिए आज यातायात की विशेष व्यवस्था, जरूर पढ़ें

Updated on:
28 Aug 2025 08:27 am
Published on:
28 Aug 2025 08:26 am
Also Read
View All

अगली खबर