दस लोगों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, फिर 2 लाख में कर दिया सौदा
उदयपुर। महिलाओं पर यौन शोषण, दुराचार, रेप जैसी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। लोगों की मानसिकता कितनी खराब होती जा रही है कि इंसान अपनी मर्यादाएं ही भूलता जा रहा है। हर जगह महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं निरन्तर बढ़ती जा रही है। राजस्थान में भी महिलाओं के साथ रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उदयपुर के झाड़ोल तहसील के फलासिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के बाद दो लाख रुपए में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
दस लोगों ने किया दुष्कर्म
ये किशोरी पढ़ाई के लिए उदयपुर के एक हॉस्टल में रह रही थी। पीडि़ता ने बताया कि पिछले दिनों 10 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अनजान जगहों पर उसे घुमाते हुए हर बार नए आदमी को सौंपा गया। अंत में गुजरात के बर गांव, जिला कच्छ निवासी धनराज पटेल के हाथों में सौंप दिया, जहां वह उसका शोषण करता रहा। धनराज ने हर बार उससे कहा कि तुझे 1 लाख 80 हजार में खरीदा है।
Read More: पद्मावत फिल्म मामले पर RBSE बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, दसवीं कक्षा के पदमावती पाठ के पाठ्यक्रम में किया ये बड़ा बदलाव
पुलिस दे रही आरोपित पक्ष से समझौते की नसीहत
पीडि़ता के पिता का आरोप है कि पुलिस आरोपित पक्ष से समझौता करने की नसीहत दे रही है। पीडि़ता की बरामदगी के दो दिन बाद उसके बयान लिए गए। अब मेडिकल करवाने में पुलिस आना-कानी कर रही है।
कोई कोताही नहीं
- फलासिया थानेदार ने मुझे प्रकरण की जानकारी दी थी। पीडि़ता की तबीयत खराब बताई थी। हर हाल में पूरी गेंग का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी तय की जाएगी। यह मामला बहुत ही संगीन है।
निरंजन चारण, डीएसपी, झाड़ोल
Read More: झुंझुनूं में 7.55 मिनट में 100 बार सूर्य नमस्कार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड