जयपुर

Good News : सीडीटीआई और आईआईटी जोधपुर के बीच एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर, जानें पूरा मामला

आईआरएस के 77वें बैच का 3 दिनी नेशनल सिक्योरिटी मॉड्यूल प्रशिक्षण सोमवार 4 March से सीडीटीआई में होगा। वैलिडिक्ट्री कार्यक्रम में सीडीटीआई और आईआईटी जोधपुर के बीच एमओयू होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2024, 6:59 PM IST
cdti.jpg
CDTI Jaipur

भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के तहत केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई), जयपुर की ओर से इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 77वें बैच के अधिकारियों के लिए नेशनल सिक्योरिटी मॉड्यूल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार (4 मार्च) को 10 बजे से प्रारंभ होगा। यह प्रशिक्षण अजमेर रोड पर मणिपाल यूनिवर्सिटी के पास स्थित संस्थान परिसर में आयोजित होगा।

एमएल कुमावत होंगे मुख्य अतिथि

सीडीटीआई, जयपुर के निदेशक अमनदीप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में एमएल कुमावत, आईपीएस (रिटा.) मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रिंसिपल डायरेक्टर आफ इनकम टैक्स (इंवेस्टिगेशन) सुधांशु शेखर झा विशिष्ट अतिथि होंगे।

यह भी पढ़ें - नई सुविधा, अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे परिवहन कार्यालय, जानें क्यूं आया यह आदेश

6 मार्च को होगा वैलिडिक्ट्री कार्यक्रम

अमनदीप सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बुधवार (6 मार्च) को दोपहर 1 बजे से वैलिडिक्ट्री कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें सीडीटीआई और आईआईटी, जोधपुर के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। इस कार्यक्रम में आईआईटी, जोधपुर के निदेशक प्रो. शांतनु चौधरी, बीपीआर एंड डी में आईजी (ट्रेनिंग) श्री अनुराग कुमार अतिथि होंगे।

यह भी पढ़ें - मिड-डे-मील योजना पर नया अपडेट, राजस्थान के स्कूलों में श्रीकृष्ण भोग योजना शुरू

Updated on:
3 Mar 2024, 6:59 PM IST
Published on: