जयपुर

Good News: सरकार ने दिया एक और दीपावली का तोहफा, इस विभाग में आई भर्ती, आज से फॉर्म भरना शुरू

राज्य सरकार ने बेरोजगारों को दीपावली से पहले एक और तोहफा दिया है। दीपावली से पहले एक विभाग में भर्ती निकाली है और और आज से ऑनलॉइन फार्म भरना शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2024, 9:14 AM IST
Feature image

जयपुर। राज्य सरकार ने बेरोजगारों को दीपावली से पहले एक और तोहफा दिया है। दीपावली से पहले एक विभाग में भर्ती निकाली है और और आज से ऑनलॉइन फार्म भरना शुरू हो गया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि विभाग में 14 विभिन्न पदनाम के कुल 241 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर से 19 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।

आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया व अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी पदों के लिए आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि विज्ञापन में कृषि विभाग के लिए राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र के लिए राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, लिपिक वर्गीय और चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते) नियम, 2014 तथा राजस्थान कृषि सेवा नियम, 1960 के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी (नॉन शेड्यूल एरिया)-115, सहायक कृषि अधिकारी (शेड्यूल एरिया)-10, सांख्यिकी अधिकारी-18, कृषि अनुसंधान अधिकारी (विभिन्न विषय)-25, सहा. कृषि अनुसंधान अधिकारी (विभिन्न विषय)-73 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा स्थान व तिथि के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

Updated on:
21 Oct 2024, 9:14 AM IST
Published on: