जयपुर

Good News : जयपुर में खुलेगा जामडोली थाना, नोटिफिकेशन जारी हुआ

Good News : जयपुर कमिश्नरेट में जामडोली थाना खुलने जा रहा है। नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2025, 11:52 AM IST
CG crime news

Good News : खुशखबर। जयपुर कमिश्नरेट में जामडोली थाना खुलने जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में जामडोली क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में अस्थायी रूप से यह थाना खोला जाएगा।

भवन बनने के बाद किया जाएगा शिफ्ट

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि बाद में थाने के लिए अलॉट होने वाली भूमि पर भवन बनने के बाद इसे वहां शिफ्ट किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया थाने का एरिया

बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि जामडोली थाना क्षेत्र में 75 फीसदी कानोता थाना व 25 फीसदी खोह नागोरियान थाना क्षेत्र का भाग आएगा। यानि कानोता थाना क्षेत्र की 200 से अधिक कॉलोनियां व खोह नागोरियान क्षेत्र की 50 से अधिक कॉलोनियां जामडोली थाना क्षेत्र में आ जाएंगी।

पुलिस थाना जामडोली के लिए 7000 वर्गमीटर भूमि आंवटित

इसके अलावा पुलिस थाना जामडोली के प्रशासनिक भवन एवं आवासीय भवन निर्माण के लिए 7000 वर्गमीटर भूमि आंवटित की गई है। जयपुर पुलिस ने सरकार से तीन पुलिस थाने खोलने की मांग की थी। जिनमें सबसे पहले खोरा बीसल, जामड़ोली व नारायण विहार थाना खोलने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने केवल एक ही थाने की घोषणा की है।

Updated on:
30 Jan 2025, 11:52 AM IST
Published on: