22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Weather Update : मौसम विभाग का राजस्थान में फिर बारिश का Prediction, जानें 29-30-31 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का राजस्थान में फिर बारिश का Prediction, जानें 29-30-31 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार कल 29 जनवरी को मौसम बदलने की संभावना है। जानें 29-30-31 जनवरी को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Jan 2025, 5:48 PM IST

Weather Update Meteorological Department Prediction Rain Again in Rajasthan know how Weather on 29-30-31 January

Weather Update : राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में अधिकतर शहरों में रात को सर्द हवाएं चली हैं। जिस वजह से राजस्थान के 14 शहरों में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान में आने वाले एक-दो दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। वैसे मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 29 जनवरी को राजस्थान का मौसम बदल सकता है। खासतौर से जयपुर एवं भरतपुर संभाग में कल बुधवार यानि 29 जनवरी को कहीं-कहीं मेघगर्जन संग हल्की बारिश की संभावना है। वैसे तो पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट जारी किया है। फरवरी में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिस वजह से 3 फरवरी को पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस सिस्टम का असर दो या तीन दिन और रह सकता है।

माघ माह में फाल्गुन जैसा आनन्द

माघ माह चल रहा है। अब प्रदेश में कभी ठंड तो कभी हल्की गरमी का अहसास हो रहा है। यानि की माघ के माह में फाल्गुन जैसा आनन्द आ रहा है। जयपुर में भी मौसम लगातार बदल रहा है। जयपुर में बीती रात अचानक ठंडी हो गई थी। मंगलवार सुबह भी ठंडी रही। जयपुर में शाम 5.30 बजे तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग ने 5 साल के लिए जारी किए टैरिफ आदेश, एक अप्रेल से होगा लागू

बीते 24 घंटे में राजस्थान में मौसम रहा शुष्क

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। पूर्वी राजस्थान में कही कही पर शीत लहर से अति शीत लहर दर्ज की गई। आज 8.30 मिनट पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 45 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें :हिन्दू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता की कार पर फायरिंग की गुत्थी अजमेर पुलिस ने सुलझाई, जानें क्या है अपडेट

प्रदेश में न्यूनतम तापमान फतेहपुर में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाडमेर में 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश में निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :खाद्य सुरक्षा योजना एक्ट का सच, रोजाना 300 रुपए कमाने वाला व्यक्ति योजना से OUT, नहीं मिलेगा मुफ्त गेहूं

3 दिन ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
29 जनवरी- मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
30 जनवरी- मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
31 जनवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।

यह भी पढ़ें :मनरेगा में कमाल का फर्जीवाड़ा, अवकाश दिवस पर भी दर्ज कर दी श्रमिकों की हाजिरी