Vishnu Gupta Car Firing Update : अजमेर में हिन्दू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता की कार पर निकट से फायरिंग की वारदात की गुत्थी जिला पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बरामद हथियार, क्षतिग्रस्त कार को एफएसएल जांच के लिए जयपुर भेजा है। मामले में FSL रिपोर्ट आने के बाद पुलिस घटनाक्रम का खुलासा करेगी।