ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स के मौके पर शुक्रवार रात एआइएमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की और से दरगाह में चादर पेश की गई। एआइएमआइएम हैदराबाद के अध्यक्ष सैयद मुस्तफा अली, मोहम्मद अब्दुल सलाम, फिरोज खान, अजीम खान व सैयद अली सरवर सहित अन्य पदाधिकारी असदुद्दीन औवेसी की ओर से ख्वाजा साहब की बारगाह में चादर पेश करने पहुंचे। असदुद्दीन ओवैसी ने दरगाह में चादर भेजने के साथ ही मुल्क में अमन शांति व तरक्की की दुआं की। खादिम ईशाक मोहम्मद चिश्ती व इरफान चिश्ती द्वारा औवेसी की चादर पेश करवाई गई।