जबकि, अवकाश दिवस व ऐप को लेकर कई बार जिला परिषद के माध्यम से निचले स्तर पर आगाह किया जा चुका हैं, इसके बावजूद निरीक्षण सहित अन्य अनदेखी से ऐसे हालात फिर से सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कई पंचायत समितियों में अवकाश दिवस पर कार्य के हालात सामने आ चुके हैं। जिला परिषद् की सख्ती के बावजूद गड़बड़ी व लापरवाही थम नहीं रही है।