6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के नए पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ आज ग्रहण करेंगे कार्यभार

New Jaipur Police Commissioner : जयपुर के नए पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ आज अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Aug 2023, 12:17 PM IST

biju_george_joseph.jpg

Jaipur Police Commissioner Biju George Joseph

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को निकट देख सीएम अशोक गहलोत लगातार प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के ट्रांसफर कर रहे हैं। इसी के तहत सोमवार देर रात गहलोत सरकार ने जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया। जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ को बना गया। बीजू जॉर्ज जोसफ आज गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। जयपुर कमिश्नर के पद पर तैनात आनंद श्रीवास्तव का तबादला कर दिया गया है। आनंद श्रीवास्तव को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज दिया गया। आनंद श्रीवास्तव दिसंबर 2018 से जयपुर कमिश्नर के पद पर तैनात थे। अब उनके हाथ में प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। बीजू जॉर्ज जोसफ भारत जोड़ो यात्रा के वक्त राहुल गांधी के सुरक्षा प्रभारी थे।

बीजू जॉर्ज जोसफ के बारे में जानें

- जुलाई 2020 से राजस्थान पुलिस मुख्यालय में एडीजी विजिलेंस में तैनात हैं बीजू जॉर्ज जोसफ
- 2011 से 2013 तक जयपुर पुलिस के एडिशनल कमिश्नर रहे
- मार्च 2013 से अगस्त 2013 तक 5 माह तक जोसफ कार्यवाहक कमिश्नर का अनुभव।
- बीजू जॉर्ज जोसफ भरतपुर रेंज आईजी थे।
- जॉर्ज जोसफ सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर कमिश्नरेट के कमिश्नर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके आलावा एडीजी विजिलेंस रहते हुए उनके पास हर एक पुलिसकर्मी का लेखा-जोखा भी है। वे उनकी कार्यप्रणाली से भी वाकिफ है। जिससे उन्हें जयपुर कमिश्नरेट को चलाने का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - चुनावी वर्ष में राजस्थान प्रशासनिक-पुलिस बेड़े में भारी फेरबदल, सीएम गहलोत ने 3 IAS, 2 IPS, 336 RAS, 53 RPS के किए तबादले