जयपुर

Good News : राजस्थान सरकार का तोहफा, 35 सहायक अभियंता सिविल के नियुक्ति आदेश हुए जारी

Good News : रोज़गार की तालाश कर रहे युवाओं को राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा। स्वायत्त शासन विभाग ने 35 सहायक अभियंता (सिविल) के नियुक्ति आदेश जारी किए।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2024, 7:58 PM IST
Good News Rajasthan Government Gift 35 Assistant Engineers Civil Appointment orders issued
Good News : राजस्थान सरकार का तोहफा, 35 सहायक अभियंता (सिविल) के नियुक्ति आदेश हुए जारी

Good News : युवा बेरोजगारों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक और खुशखबरी है। स्वायत्त शासन विभाग ने सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित सहायक अभियंता (सिविल) के 35 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके तहत चयनित अभ्यर्थियों को निदेशालय, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश जारी किए जाएंगे।

तो नियुक्ति आदेश स्वतः ही निरस्त होगा

चयनित सहायक अभियंता (सिविल) को 2 साल के परीवीक्षाकाल में 39300 रुपए का फिक्स वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा इन अभ्यर्थियों को कोई भी अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा। हालांकि परीवीक्षाकाल के बाद अभ्यर्थियों को राज्य सरकार की ओर से जारी सभी लाभ-परिलाभ दिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों के साथ प्रस्तुत होना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होता है, तो नियुक्ति आदेश स्वतः ही निरस्त मान लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -

लाखों परिवारों के होंगे सपने पूरे - झाबर सिंह खर्रा

इस मौके पर स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में हमेशा आगे रहेगी। अभी तो बस शुरुआत हुई है, आने वाले समय में लाखों युवाओं को रोजगार देकर उनके परिवार तक खुशी पहुंचाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।

विभाग में मैनपॉवर बढ़ने से अब तेज गति से होंगे विकास कार्य - डीएलबी निदेशक

डीएलबी निदेशक सुरेश ओला ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार इन युवाओं की नियुक्ति से प्रदेश के निकायों में और बेहतर कार्य करने के लिए सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग में मैनपॉवर बढ़ने से अब और तेज गति से विकास कार्य हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
28 Jun 2024, 7:58 PM IST
Published on: