जयपुर

Good News: खुशखबरी, गांवों के विकास के लिए सरकार ने किए 10 बड़े फैसले, युवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा

Rajasthan News: मुख्यमंत्री के निर्देश: विकास कार्यों में देरी पर तय होगी जिम्मेदारी, जयपुर बनेगा मॉडल सिटी। अमृत 2.0 और अपशिष्ट प्रबंधन पर फोकस, गांव-शहर विकास को मिलेगी नई रफ्तार।
2 min read
Apr 05, 2026
Feature image

Rural Development: जयपुर. राज्य में शिक्षा और आधारभूत विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अटल ज्ञान केन्द्रों को आधुनिक लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अपने गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इन केन्द्रों पर पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं और डिजिटल संसाधनों के साथ ई-मित्र सेवाएं और ऑनलाइन क्लासेस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन से प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर शिक्षा, चिकित्सा और आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही आगामी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं के लिए स्पष्ट एजेंडा तय किया जाए।

शहरी विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने जयपुर को स्मार्ट मैनेजमेंट और उन्नत तकनीक आधारित मॉडल सिटी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम मॉडल अपनाने के निर्देश दिए।

अमृत 2.0 योजना के तहत सीवरेज कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन को परेशानी न हो।

इसके अलावा एफएसटीपी और शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट्स के कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और विकास कार्यों को गति देने के लिए समन्वय पर बल दिया गया।

गांवों के विकास के लिए सरकार ने किए 10 बड़े फैसले

निर्णयविवरण
अटल ज्ञान केन्द्रअटल ज्ञान केन्द्रों को आधुनिक लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा
प्रतियोगी तैयारीगांव के युवा गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे
डिजिटल सुविधाएंकेन्द्रों पर डिजिटल संसाधन, ई-मित्र और ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध होंगी
प्रगति रिपोर्टविकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
सुझाव विश्लेषणआमजन के सुझावों का विश्लेषण कर योजनाओं में सुधार किया जाएगा
मॉडल सिटीजयपुर को स्मार्ट और तकनीक आधारित मॉडल सिटी बनाया जाएगा
अपशिष्ट प्रबंधनअपशिष्ट प्रबंधन के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम मॉडल लागू होगा
अमृत 2.0अमृत 2.0 के तहत सीवरेज कार्य समय सीमा में पूरे होंगे
जिम्मेदारी तयविकास कार्यों में देरी पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी
सड़कों की मरम्मतमानसून से पहले सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट कार्यों में तेजी लाई जाएगी

Updated on:
05 Apr 2026 03:17 pm
Published on:
05 Apr 2026 03:16 pm
Also Read
View All
पत्रिका इग्नाइटर्स-2026 में रजिस्ट्रेशन कराने का आज आखिरी मौका, 15 से 18 जुलाई को होगा सम्मान समारोह

‘कलयुग के बच्चे’, जयपुर में सरकारी नौकरी के लिए मां को मरवाने वाली बेटी पर भड़की इन्फ्लुएंसर, मनचली मिशा बोलीं- युग का अंत हो जाना चाहिए

राजस्थान में अब जमीन के बदले नहीं मिलेगा ‘नकद मुआवजा’, जानें क्या है भजनलाल सरकार की नई प्लानिंग? 

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ‘आरक्षण’ होगा तय, OBC आयोग का सर्वे आज से शुरू, घर-घर जुटाए जा रहे ‘डिजिटल डेटा’

Rajasthan Police : राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में बदले कई अधिकारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट