जयपुर

Exam Result: खुशखबरी, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती सहित 3 बड़ी परीक्षाओं के परिणाम की तिथि घोषित

rajasthan govt jobs: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट: कई परीक्षाओं के परिणाम जल्द आयुष अधिकारी का रिजल्ट मार्च अंत तक, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट का अगले सप्ताह संभावित।

less than 1 minute read
Mar 14, 2026
Photo- Patrika network

Rajasthan Exam News: जयपुर। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बोर्ड की ओर से विभिन्न भर्तियों से जुड़ी संभावित ताजा जानकारी जारी की गई है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को अपने परिणाम और आगे की प्रक्रिया के बारे में संकेत मिल गया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 31 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं हॉस्टल सुपरिटेंडेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जल्द जारी होने की संभावना है। बोर्ड के अनुसार इसका रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Holidays: बल्ले-बल्ले, 20 से 31 मार्च तक छुट्टियों की बहार, 11 दिन में 7 अवकाश, 3 बार लंबे वीकेंड का मौका भी

इसके अलावा तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा से संबंधित प्री दस्तावेज सत्यापन (Pre DV) का परिणाम अगले महीने अप्रैल 2026 में जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। इस परिणाम का इंतजार लंबे समय से अभ्यर्थी कर रहे हैं और इसके जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण आगे बढ़ेगा।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी। इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर वेबसाइट का अवलोकन करते रहें ताकि उन्हें ताजा अपडेट मिलती रहे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: 14–15 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन और आंधी का अलर्ट, 18 से 20 मार्च के बीच फिर बदलेगा मौसम

Updated on:
14 Mar 2026 01:03 pm
Published on:
14 Mar 2026 12:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर