जयपुर

‘ERCP का MoU राइजिंग राजस्थान के फर्जी कागजों की तरह’, PM के दौरे पर डोटासरा ने उठाए सवाल; पेपर लीक पर घेरा

PKC-ERCP Rajasthan News: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे सवाल खड़े किए।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2024, 5:34 PM IST
Govind Singh Dotasra

PKC-ERCP Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को पीसीसी की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर केंद्र सरकार लगातार जनता को गुमराह कर रही है।

डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह लेवल है कि उपचुनाव में 2-4 सीट जीत गए और उनके बारे में बोल रहे हैं, मोदी जी को लोकसभा में 11 सीट हारी उसके बारे में भी बोलना चाहिए।

राष्ट्रीय परियोजना घोषित क्यों नहीं किया?

डोटासरा ने पीएम मोदी के आज के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि PKC-ERCP तो बना दिया लेकिन इसे राष्ट्रीय परियोजना की अनुमति क्यों नहीं दी? PM ने राजस्थान में आकर 2 बार राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की बात कही थी लेकिन आज घोषणा नहीं की। कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर गलत तथ्य पेश किए हैं। राजस्थान की जनता के साथ यह एक बड़ा धोखा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इंदिरा गांधी नहर परियोजना और कुंभाराम नहर के जरिए पानी पहुंचाने का काम किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार अब सिर्फ झूठे वादे कर रही है। डोटासरा ने यह भी कहा कि शेखावाटी में नर्मदा का पानी पहुंचाने का वादा गलत तरीके से पेश किया गया है, क्योंकि यह पानी जालौर और बाड़मेर में पहुंच रहा है।

ERCP के MoU पर उठाए सवाल

PKC-ERCP पर कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि इस MoU को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, उन्होंने पहले ही कहा था कि उन्होंने मध्य प्रदेश से MoU कर लिया, लेकिन प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि आज उन्होंने एमओयू किया है। हरियाणा से यमुना जल पहुंचाने के मामले में आज कोई जिक्र नहीं किया…यह जनता को बरगलाने और गुमराह करने का काम था।

डोटासरा ने कहा कि आज राजस्थान राइजिंग राजस्थान में जिस तरह के फर्जी कागज बनाएं, इस तरह का कागज बनाया होगा आज भी, देश के प्रधानमंत्री आए हाथ हिला कर चल दिए…पैसा एक दिया नहीं।

PM से पेपर लीक के मुद्दे पर सवाल

पीएम मोदी के पेपर लीक को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए डोटासरा ने कहा कि मोदी जी कह रहे हैं कि पेपर लीक अब नहीं होते, लेकिन अब तो परीक्षा ही नहीं हो रही। भर्तियां निकाली जा रही हैं तो वह भी संविदा पर। राजस्थान की जनता समझती है कि यह सरकार क्या कर रही है।

डोटासरा ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें सत्ता सौंपी थी, वह पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आए, बड़ी-बड़ी बातें कीं, लेकिन राजस्थान के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की। सिर्फ जुमले गढ़ने का काम हुआ।

वन स्टेट, वन इलेक्शन का विरोध

वन नेशन, वन इलेक्शन के मुद्दे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया स्पष्ट करते हुए डोटासरा ने कहा कि यह एक जनप्रतिनिधियों को खत्म करने का षड्यंत्र है। भाजपा प्रशासन के जरिए सरकार चलाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी और इसे सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के माध्यम से रोकने की कोशिश करेगी।

Updated on:
17 Dec 2024, 5:34 PM IST
Published on: