जयपुर

Govt Jobs: 18 अप्रैल को होगी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा, 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Exam Alert: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा को लेकर सख्त तैयारी, नियंत्रण कक्ष स्थापित।
2 min read
Apr 11, 2026
RSMSSB Jail Prahari Exam Guidelines

Rajasthan Staff Selection Board: जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस परीक्षा में कुल 40,872 अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिसके लिए 121 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक किया जाएगा।

परीक्षा संचालन के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 116 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 16 एवं 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य करेगा, जबकि परीक्षा दिवस 18 अप्रैल को सुबह 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक सक्रिय रहेगा। अभ्यर्थियों और आमजन की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0141-2206699 जारी किया गया है।

सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, सुरक्षा और यातायात पर विशेष ध्यान

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा, नागरिक सुरक्षा, विद्युत विभाग, रोडवेज और जेसीटीसीएल सहित विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पीटीईटी 2026: अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को बड़ी राहत, काउंसलिंग में मिल सकेगा मौका

जयपुर. पीटीईटी 2026 परीक्षा को लेकर छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। अब स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जिससे हजारों छात्रों को राहत मिलेगी। पहले परिणाम घोषित न होने के कारण कई छात्र इस प्रक्रिया से वंचित रह जाते थे। अधिकारियों के अनुसार, इससे छात्रों का एक वर्ष बच सकेगा और वे समय पर आगे की पढ़ाई में प्रवेश ले सकेंगे। परीक्षा के लिए अब तक 72 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

Updated on:
11 Apr 2026 12:32 pm
Published on:
11 Apr 2026 12:30 pm