जयपुर

Weather Update: अगले 4 दिन इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बुधवार को दिनभर गर्मी से सताने के बाद शाम को मेघ मेहरबान हुए। तेज हवा के साथ जोरदार बारिश ने मौसम खुशनुमां बना दिया।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2024, 10:21 AM IST
Feature image

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बुधवार को दिनभर गर्मी से सताने के बाद शाम को मेघ मेहरबान हुए। तेज हवा के साथ जोरदार बारिश ने मौसम खुशनुमां बना दिया। डूंगरपुर, अलवर, सीकर, जयपुर समेत कई स्थानों पर बारिश का दौर चला। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिन की भविष्यवाणी कर दी है।

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आज से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिन जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग में आगामी 48 घंटों के दौरान कुछ भागों में मेघगर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है ।

IMD Alert: अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग
के मुताबिक 4 जुलाई यानि गुरुवार को अलवर, भरतपुर , धौलपुर जिले में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर , चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ (30-40 KMPH) की गति से हवा चलेगी।

5 जुलाई मौसम अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर , चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ (30-40 KMPH) की गति से हवा चलेगी।

6 जुलाई मौसम अपडेट
आईएमडी ने अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ (30-40 KMPH) की गति से हवा चलेगी।

7 जुलाई मौसम अपडेट
7 जुलाई को मौसम विभाग ने अलवर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर , चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ (30-40 KMPH) की गति से हवा चलेगी। पाली, जोधपुर, जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर में कोई चेतावनी नहीं है।

Updated on:
4 Jul 2024, 10:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप