जयपुर

Heavy Rain Alert: राजस्थान में भारी बारिश शुरू ,गिरे ओले, लेकिन 8 अक्टूबर से मौसम रहेगा शुष्क

Rajasthan weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश शुरू। मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ आज प्रदेशभर में झमाझम का दौर।
less than 1 minute read
Oct 06, 2025
Feature image

जयपुर। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से मेघगर्जन के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में बीकानेर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक बारिश 100 मिमी भीलवाड़ा के भैंसरोडगढ़ और चित्तौड़गढ़ में दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के रावतसर व हनुमानगढ़ में 67 मिमी बारिश दर्ज हुई है। हनुमानगढ सहित राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले गिरने के सभी समाचार सामने आए है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आज यानी 6 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग में तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
शेखावाटी, जयपुर, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

विभाग ने बताया कि बारिश का असर 7 अक्टूबर को कम होने लगेगा, हालांकि कुछ हिस्सों में गतिविधियां बनी रहेंगी। वहीं 8 अक्टूबर से अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

Updated on:
06 Oct 2025 12:21 pm
Published on:
06 Oct 2025 12:21 pm
Also Read
View All
राजस्थान निकाय चुनाव में अब AI टूल्स बता रहे जीत का रास्ता, नामांकन से पहले दावेदार पूछ रहे मुहूर्त और रणनीति

‘मैं मदन दिलावर जी से क्षमा मांगता हूं,’ कंवरपुरा स्कूल विवाद के बीच CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने क्यों कही ये बात?

राजस्थान में CJP के आंदोलन का असर! जर्जर स्कूल ज़मींदोज़- नए सिरे से बनना शुरू, आशुतोष रांका ने शेयर की तस्वीरें

राजस्थान: CJP-ग्रामीणों में टकराव के बाद अब आशुतोष रांका की कांग्रेस नेताओं संग तस्वीर वायरल, जानिए क्या दी सफाई

‘रात को भाई के सोने के बाद करती थी चैटिंग’, जयपुर के महेश मीणा हत्याकांड में छलका बहन का दर्द, किए कई खुलासे