जयपुर

IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट, राजस्थान में मूसलाधार बारिश और ओले गिरने के बाद नई चेतावनी जारी

Weather Rajasthan 4 may 2026: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही IMD ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलेगी।

2 min read
May 04, 2026
फोटो: पत्रिका

IMD Orange-Yellow Alert: सीकर में मौसम का मिजाज रविवार को भी नरम रहा। इस दौरान बादलवाही के चलते दिन में धूप की तल्खी कम रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम पारा .5 डिग्री से. लुढ़ककर 22.4 और दिन का पारा दो डिग्री गिरकर 37 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में आगामी चार दिन बारिश की संभावना रहेगी। इस संबंध में केंद्र ने येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

IMD Warning: पूरी रात संभल कर रहें, अगले 3 घंटे भारी, राजस्थान के 10 जिलों में तेज आंधी-बारिश व ओलावृष्टि

अगले 3 घंटे के लिए IMD का येलो अलर्ट

वहीं अगले 3 घंटे के लिए मौसम विभाग ने टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में सोमवार को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होगा। इसके असर से सीकर जिले में आगामी चार दिनों तक बारिश की संभावना है। केंद्र ने सोमवार को 60 से 70 किमी प्रति घंटे की गति वाली हवाओं, बिजली की चमक व मेघगर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके बाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार बारिश से जिले सहित प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलेगी।

शहर में ज्यादा रही गर्मी

फतेहपुर के मुकाबले सीकर शहर में सोमवार को गर्मी का असर ज्यादा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान 22.2 और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज हुआ।

एक घंटे झमाझम बारिश, ओले गिरे

बारां जिले के राजपुर कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में शाम 4 बजे से डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश आंधी और साथ ही लगभग 10 मिनट तक चने के आकार के ओले पड़ने से भीषण गर्मी में आमजन को राहत मिली।

वहीं किसान पशुओं को खिलाने के लिए रखे चारे को तिरपाल इत्यादि से ढकने का जतन करते नजर आए, बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया। कस्बाथाना क्षेत्र में भी घंटेभर तक तेज बारिश हुई।

ये भी पढ़ें

IMD Alert: राजस्थान में 4 मई को दिखेगा मौसम का कहर, 33 जिलों में अलर्ट; मेघगर्जना-बारिश और तेज आंधी की चेतावनी
Updated on:
04 May 2026 11:22 am
Published on:
04 May 2026 11:20 am
Also Read
View All