जयपुर

IMD Alert: राजस्थान में 27-28-29-30 और 31 मार्च को तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Alert: राजस्थान में एक बार फिर मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है, इसको लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 27-28-29-30 और 31 मार्च के दौरान कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Mar 25, 2026
बारिश के दौरान की तस्वीर-फाइल

जयपुर। राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले सप्ताह के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया है कि पहले तापमान में बढ़ोतरी होगी और उसके बाद अंधड़ व बारिश के चलते मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है। विभाग ने 27-28-29-30 और 31 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 25 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अधिक देखने को मिला। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा जैसलमेर में 36.8 डिग्री, कोटा, चित्तौड़गढ़ और चूरू में 36.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पिलानी और बीकानेर में 36.3 डिग्री, लूणकरणसर में 36.2 डिग्री और पाली में 36.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। फलोदी में 36 डिग्री, फतेहपुर में 35.8, सिरोही में 35.5 और नागौर में 35.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

Rain Alert: पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों में बारिश की तात्कालिक चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इस तरह से दर्ज किया गया तापमान

न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में 25.5 डिग्री और फलोदी में 25.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा, जबकि जालौर में 23.7 और बीकानेर में 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रतापगढ़ में 22.8, नागौर और जवाई बांध क्षेत्र में 22 डिग्री तथा डूंगरपुर में 21.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर शहर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

28 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि 26 और 27 मार्च को सीमावर्ती इलाकों और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 28 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आएगा।

29-30 मार्च को रहेगा अधिक असर

28 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। वहीं 29 और 30 मार्च को इस मौसम प्रणाली का प्रभाव और बढ़ने का अनुमान है। इन दिनों जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

31 मार्च को इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाज और जिंसों को सुरक्षित स्थान पर रखें या ढककर रखें, ताकि बारिश से नुकसान न हो। विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को भी पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Rain Alert: 4 जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान के लिए IMD का ट्रिपल अलर्ट, मेघगर्जन-आंधी-बारिश की चेतावनी

Also Read
View All

अगली खबर