28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Rain Alert: 4 जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान के लिए IMD का ट्रिपल अलर्ट, मेघगर्जन-आंधी-बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। तेज हवाओं, मेघगर्जन और बारिश के साथ राज्य के कई हिस्सों में बदलाव का असर दिखेगा।
2 min read
Google source verification
Rajasthan weather update

फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 25 मार्च के ताजा मौसम अपडेट के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 26-27 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

हालांकि 26-27 मार्च के बीच शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे क्षेत्र के मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। इसके बाद 28 से 31 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा।

28 मार्च को खास तौर पर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र में आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

29 मार्च को दिखेगा ज्यादा असर

29 मार्च को इस सिस्टम का असर और अधिक व्यापक हो जाएगा। जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी मौसम सक्रिय रहेगा और छिटपुट स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

30 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इसी तरह 31 मार्च को भी इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है। लगातार सक्रिय हो रहे इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव बना रहेगा और तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

यह वीडियो भी देखें

यहां येलो अलर्ट जारी

खासतौर से मौसम विभाग ने 29 मार्च को राजस्थान के महज 4 जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, झोंकेदार तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और पाली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल मिलाकर प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम पूरी तरह बदलता नजर आएगा।