जयपुर

Heavy Rainfall Alert : राजस्थान में आज शाम तक होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया बारिश का Red Alert

Rajasthan Weather Today : राजस्थान के कई जिलों में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। जयपुर में दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। अब आइएमडी ने 4 अगस्त को कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2024, 3:57 PM IST
Feature image

राजस्थान का मौसम खुशमिजाज हो गया है वहीं कई जगहों पर भारी बारिश से किसानों को खासा नुकसान हो रहा है। प्रदेशभर में मानसून का रौद्र रूप और सुहावना मौसम दोनों का अनुभव साथ-साथ हो रहा है। आइएमडी ने आज भी राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।

आज इन जगहों पर मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में आज 4 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आइएमडी के मुताबिक, राजस्थान के बारां, झालावाड, कोटा में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। साथ ही नागौर, जालौर, बीकानेर, बाड़मेर, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर व अजमेर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान के बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जोधपुर व पाली में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा राजस्थान का मौसम

पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा तथा जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, डूंगरपुर व अजमेर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।

Updated on:
4 Aug 2024, 3:57 PM IST
Published on: