जयपुर

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, जयपुर के पायलट की मौत, सीएम भजनलाल व अन्य ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड में केदारनाथ में आज सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2025, 11:45 AM IST
पायलट राजवीर सिंह की तस्वीर, हादसे के बाद बचाव कार्य जारी, फोटो – पत्रिका
पायलट राजवीर सिंह की तस्वीर, हादसे के बाद बचाव कार्य जारी, फोटो – पत्रिका

उत्तराखंड में केदारनाथ में आज सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई राजस्थान के पायलट तथा अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा केदार दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि केदारनाथ के पास हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान समेत 7 व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।

बता दें कि केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें पायलट सहित सात यात्रियों की मौत हो गई। पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले थे। वे आर्मी से लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट से रिटायर्ड हुए थे। सिंह करीब 14 साल तक आर्मी में रहे। पायलट सिंह करीब 4 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे।

Updated on:
15 Jun 2025, 11:45 AM IST
Published on: