
फोटो: पत्रिका
Thieves Vandalize Shivling: जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में स्थित 55 साल पुराने शिव राधाकृष्ण मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर भगवान शिव की मूर्ति को खण्डित कर अपने साथ ले गए, मूर्ति पर चढ़ा चांदी का वर्क करीब सवा किलो वजन का था। वहीं, राधा-कृष्णजी की मूर्ति से चांदी का मुकुट, छत्र और बांसुरी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया।
पुलिस के अनुसार हाज्यावाला निवासी कमलेश शर्मा मुहाना आनन्दा सिटी रोड स्थित शिव राधाकृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। मंगलवार सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे, तब घटना का पता चला।
शिवलिंग खण्डित होने और आभूषण गायब मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। भक्तों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।
पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मंदिर में इससे पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त सख्त करने की भी मांग की है।
नववर्ष 2026 के पहले दिन 1 जनवरी को शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों मोती डूंगरी गणेश मंदिर और गोविंद देवजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। भीड़ और वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग, नो-पार्किंग, डायवर्जन और बस संचालन को लेकर यातायात व्यवस्था की है।
Published on:
31 Dec 2025 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
