
पायलट राजवीर सिंह की तस्वीर, हादसे के बाद बचाव कार्य जारी, फोटो - पत्रिका
Kedarnath Helicopter Crash : उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की ओर जा रहा एक हेलीकॉप्टर शनिवार को गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट जयपुर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से राजस्थान सहित सैन्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
राजवीर सिंह चौहान भारतीय सेना में 14 वर्षों तक सेवा दे चुके थे। वे लेफ्टिनेंट कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने हाल ही में आर्यन एविएशन कंपनी में बतौर पायलट नई शुरुआत की थी। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर वही था, जिसे राजवीर सिंह उड़ा रहे थे।
सबसे दुखद बात यह है कि राजवीर सिंह चौहान के घर चार महीने पहले ही जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया था। उनकी पत्नी दीपिका चौहान भी सेना में पायलट हैं। एक सैन्य परिवार का यह नुकसान पूरे देश को झकझोर देने वाला है। हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हादसे के समय मौसम की स्थिति भी अनुकूल नहीं बताई गई।
राज्यसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई जनप्रतिनिधियों और सैन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का नुकसान है।
Updated on:
15 Jun 2025 11:28 am
Published on:
15 Jun 2025 11:28 am
