जयपुर

हैरिटेज निगम की बड़ी कार्रवाई: बस्सी सीतारामपुरा में 18 लोगों के पट्टे निरस्त, सभी के नाम आए सामने, FIR होगी दर्ज

जयपुर हैरिटेज निगम ने बस्सी सीतारामपुरा में 18 पट्टे निरस्त कर दिए। 3 फाइलें गायब मिलीं। निगम FIR दर्ज कराएगा। धारा-72 ख के तहत कार्रवाई, जवाब असंतोषजनक रहे। जांच रिपोर्ट स्वायत्त शासन विभाग को भेजी जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2025, 9:28 AM IST
Heritage Corporation Jaipur
Bassi Lease Cancelled (Patrika Photo)

जयपुर: हैरिटेज निगम के बस्सी सीतारामपुरा में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत जारी हुए पट्टों में से 18 को निरस्त कर दिया गया है। इनमें से तीन पट्टों की फाइलें निगम में मिली ही नहीं।


बता दें कि अब निगम इन फाइलों को लेकर माणक चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाएगा। निगम अधिकारियों की मानें तो जवाब पट्टा धारकों ने दिया है, वो संतोषप्रद नहीं है। धारा-72 ख के तहत इन पट्टों को निरस्त किया गया है। अनियमितता देखते हुए कुछ पट्टों की सूची जारी करते हुए पट्टा धारकों से जवाब मांगा था।


सूत्रों की मानें तो पूर्व में चार लोगों को डीएलबी ने सस्पेंड किया था। उन सभी को चार्जशीट दे दी गई है।


इनके पट्टे हुए निरस्त


-सरस्वती, विनोद कुमार और संतोष देवी, अशोक कुमार और गीता देवी, अनुराग अग्रवाल, ताराचंद, छोटेलाल, रवि गुप्ता और मुकेश वर्मा।
-राकेश शर्मा और संजय शर्मा, सीताराम अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गणेशी देवी, अरुण शुक्ला और जयदीप।
-लक्ष्मण सिंह, धर्मेंद्र अग्रवाल और दयानंद नोगिया।


आगे ये होगा


-निगम ने जो जांच रिपोर्ट तैयार की है, उसे मंगलवार को स्वायत्त शासन विभाग को भेजा जाएगा।
-फर्जी पट्टे जारी करने में जो जिम्मेदार हैं, उन पर स्वायत्त शासन विभाग कार्रवाई करेगा।


जांच रिपोर्ट और कानूनी सलाह के बाद सभी पट्टा धारकों के पक्ष को सुना गया। दो लोग कोर्ट में भी गए थे, वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
-निधि पटेल, आयुक्त, हैरिटेज निगम

Updated on:
16 Sep 2025, 9:28 AM IST
Published on: