जयपुर

HOLI: रंग खेलने से पहले सावधानी जरूरी, नहीं तो हो सकती है खुजली-रैशेज की समस्या, बढ़ सकते हैं मुंहासे और जलन

रंग खेलने के बाद कई लोगों की स्किन खराब हो जाती है।

2 min read
Mar 01, 2026

HOLI FESTIVAL: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन इसके बाद हर साल त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। होली के बाद लोगों में त्वचा पर रैशेज, खुजली, जलन, आंखों में इरिटेशन और स्किन इंफेक्शन की शिकायतें आम हो जाती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बाजार में मिलने वाले अधिकतर रंग औद्योगिक डाई, भारी धातुओं, माइका और केमिकल पिगमेंट से बने होते हैं, जो त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं माने जाते। यही कारण है कि रंग खेलने के बाद कई लोगों की स्किन खराब हो जाती है।

संवेदनशील त्वचा वाले, एक्जिमा या मुंहासों से परेशान मरीजों में एलर्जी और संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। बच्चों की त्वचा कोमल होने के कारण उन पर रंगों का असर जल्दी होता है। कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ कोमल गुप्ता ने बताया कि होली के बाद अक्सर कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के मरीज सामने आते हैं। इसमें चेहरे, गर्दन और हाथों पर लाल, खुजलीदार और सूजन वाले पैच बन जाते हैं। कई बार रंगों को तेल या पानी में मिलाकर लगाने से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज से ज्यादा जरूरी बचाव है।

ये भी पढ़ें

HOLI: होली से पहले बाजारों में छाए रजवाड़ी गुलाल गोटे, देश-विदेश तक डिमांड, जयपुर में सात पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार बना रहे

होली के बाद दिखने वाली आम समस्याओं में त्वचा पर लालिमा और जलन, खुले हिस्सों पर सूजन या रैशेज, त्वचा का सूखना और छिलना, मुंहासों का बढ़ना, आंखों में जलन या कंजंक्टिवाइटिस और बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण शामिल हैं। गीले रंग त्वचा पर ज्यादा देर तक चिपके रहते हैं, जिससे जलन बढ़ जाती है। कई लोग रंग हटाने के लिए त्वचा को जोर से रगड़ते हैं, इससे छोटे-छोटे कट बन सकते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

डॉक्टरों की सलाह है कि होली खेलने से पहले त्वचा पर मोटी परत में मॉइस्चराइज़र या नारियल तेल लगाएं, ताकि रंग आसानी से निकल जाएं। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और फुल स्लीव कपड़े पहनें। हर्बल या स्किन-फ्रेंडली रंगों का उपयोग बेहतर है। रंग खेलने के बाद गुनगुने पानी से धीरे-धीरे रंग धोएं, हल्का क्लींजर इस्तेमाल करें और नहाने के बाद मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। अगर खुजली या सूजन ठीक न हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 5 हजार पुरुषों ने पत्नी की प्रताड़ना पर मांगी मदद, सबसे ज्यादा प्रताड़ित आईटी सेक्टर के पुरुष

Published on:
01 Mar 2026 11:34 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम ने 8 जोनों के कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, सफाई में कोताही बरतने पर लिया एक्शन

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

अगली खबर