जयपुर

Holi Security: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से रखी जाएगी हर गतिविधि पर नजर

परकोटा सहित संवेदनशील इलाकों में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात, हुड़दंग, शराबखोरी और छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

less than 1 minute read
Mar 01, 2026

festival safety: जयपुर। रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए जयपुर पुलिस ने इस बार व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खासकर परकोटा क्षेत्र में त्योहार के समय बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार ने बताया कि शहरभर में डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और थानाधिकारियों सहित करीब एक हजार पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी। ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच होगी और खुले में शराब सेवन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Holi festival: होली से पहले वेतन रोकने के आदेश पर कर्मचारियों में नाराजगी

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या जबरन रंग लगाने की शिकायत मिलने पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस बार पुलिस तकनीक का भी सहारा ले रही है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन से प्राप्त लाइव फुटेज को कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जाएगा, जिससे किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करते हुए सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं।

ये भी पढ़ें

Govt Jobs: राजस्थान में इस वर्ष 1,25,000 भर्तियों की घोषणा से युवाओं में उत्साह, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Published on:
01 Mar 2026 11:19 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम ने 8 जोनों के कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, सफाई में कोताही बरतने पर लिया एक्शन

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

अगली खबर