जयपुर

जयपुर में लेनदेन विवाद का खौफनाक अंत, युवक की गला घोंटकर हत्या, जेडीए पार्क के जंगल में फेंका शव

राजधानी जयपुर में लेन-देन विवाद में एक युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया। खोह नागोरियान पुलिस ने आरोपी विजेंद्र बसवाल को गिरफ्तार किया है। मृतक जगदीश नारायण नीलामी गाड़ियों के काम में साझेदार था।
less than 1 minute read
Sep 04, 2025
Jaipur Crime
आरोपी गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: खोह नागोरियान थाना पुलिस ने लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया कि हत्या के मामले में जगतपुरा स्थित घाटी करोलान निवासी विजेंद्र बसवाल (35) को पकड़ा गया है।


बता दें कि आमेर के कोठी नांगल सुसावतान निवासी जगदीश प्रसाद मीणा ने 28 अगस्त को अपने दामाद जगदीश नारायण मीणा की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 27 अगस्त को जगदीश नारायण काम से जयपुर आया था। वह विजेंद्र बसवाल के साथ नीलाम गाड़ियों का काम करता था और कई गाड़ियों के लिए अग्रिम राशि भी दी थी। विजेंद्र न तो गाड़ियां देता और न ही पैसे लौटाता था।


जेडीए पार्क के जंगल में फेंका शव


करीब 25-30 लाख रुपए का हिसाब शेष था। इसी विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया गया। शव खोह नागोरियान के जेडीए पार्क के जंगल में फेंका बताया गया। एसीपी आदित्य पूनिया ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। एफआईआर के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकार लिया।


आरोपी का साथी चला रहा था गाड़ी


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी एसयूवी में जगदीश नारायण को चालक के पास वाली आगे की सीट पर बैठाया गया। एसयूवी उसका साथी चला रहा था और वह पीछे बैठा था। रास्ते में उसने रस्सी से गला घोंटकर जगदीश की हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया।


थानाधिकारी ओमप्रकाश मातवा ने बताया कि जगदीश नारायण उससे लाखों रुपए मांगता था। उसने उसे फाइनेंस कंपनी से ट्रैक्टर और गाड़ी दिलाने का झांसा भी दे रखा था। गाड़ी चला रहे आरोपी के साथी की भी पुलिस तलाश कर रही है।

Updated on:
04 Sept 2025 08:15 am
Published on:
04 Sept 2025 08:15 am
Also Read
View All
CM Bhajanlal Sharma : ‘धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल स्वर्णिम उपलब्धि’, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले राजस्थान के मुख्यमंत्री?

Jaipur Fraud Case: 75% मुनाफे का झांसा देकर 26 लाख की धोखाधड़ी, 7 साल से फरार इनामी दंपती गिरफ्तार

राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: भाजपा ने हर संभाग में उतारे 3-3 सियासी रणनीतिकार, कांग्रेस अगले महीने तेज करेगी तैयारी

Rajasthan Politics : जयपुर का मानसरोवर बनेगा राजस्थान की सियासत का नया ‘पावर सेंटर’, आमने-सामने होंगे BJP और Congress के प्रदेश मुख्यालय!

जयपुर के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में मनाया वन महोत्सव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण