जयपुर

Housing Schemes: आवासन मण्डल की नई पहल, सस्ते और गुणवत्तापूर्ण घरों को मिलेगी रफ्तार

Housing Projects: किफायती आवास पर बड़ा फोकस: हर वर्ग के लिए घर का सपना होगा साकार। निम्न व मध्यम आय वर्ग को राहत: किफायती आवास योजनाओं का विस्तार।

2 min read
Mar 23, 2026

Affordable Housing: जयपुर. राजस्थान आवासन मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने पदभार ग्रहण करते ही किफायती आवास को अपनी कार्यप्रणाली का केंद्रीय बिंदु बना दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मण्डल का मुख्य उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों को सम्मानजनक, सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराना है।

गुप्ता ने कहा कि नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में मण्डल अब ऐसी योजनाओं पर विशेष जोर देगा, जिनसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) को सीधे लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण घर उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है, और मण्डल इस चुनौती को अवसर के रूप में लेते हुए कार्य करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में आवासन मण्डल द्वारा ऐसी आवासीय परियोजनाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें आधुनिक सुविधाएं, बेहतर लोकेशन और सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा, लेकिन कीमत आमजन की पहुंच में रखी जाएगी। इसके लिए निर्माण लागत को नियंत्रित करने के साथ-साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

IMD Update: 26 से 31 मार्च तक नॉन स्टॉप बारिश, इस बार 2 पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-आंधी के भी आसार

गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि आम नागरिक बिना किसी जटिलता के आवास योजनाओं का लाभ ले सके।

उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आवंटी की संतुष्टि ही मण्डल की सफलता का पैमाना होगी। शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने और कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।

गुप्ता ने विश्वास जताया कि टीम भावना, प्रतिबद्धता और नवाचार के साथ कार्य करते हुए राजस्थान आवासन मण्डल राज्य में किफायती आवास के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करेगा और हजारों परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें

LPG Supply: कालाबाजारी पर सख्त निर्देश, घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए चलेंगे अभियान

Published on:
23 Mar 2026 10:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर