24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Update: 26 से 31 मार्च तक नॉन स्टॉप बारिश, इस बार 2 पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-आंधी के भी आसार

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 23, 2026

जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार 26 से 31 मार्च के बीच प्रदेश में लगातार मौसम परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिनके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज आंधी का दौर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च को भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। हालांकि 26-27 मार्च को पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के संकेत हैं।

इसके बाद 28 से 31 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सिस्टम का असर अधिक व्यापक रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से आंधी और बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, सुरक्षित जगह पर शरण लेने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलाव जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।


राजस्थान में बढ़ा तापमान, बाड़मेर रहा सबसे गर्म

जयपुर। प्रदेश में गर्मी ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को को राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और कोटा में 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को शाम 5:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आर्द्रता का स्तर 20 से 55 प्रतिशत के बीच रहा। अधिकांश जिलों में दिनभर मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर तेज होने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग