जयपुर

उस समय आपको कैसा लगेगा जब आप घर से बाहर निकलें और तालाब में हाथी नहा रहा हो

-हाथी गांव के रेस्ट हाउस में हैं फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, लेकिन कोई दिखा नहीं रहा रुचि
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 12:37 PM IST
hanthi Ganv

अश्विनी भदौरिया/जयपुर।

सैलानियों को गुलाबी नगरी में गांव जैसा अनुभव कराने के लिए बनाए गए हाथी गांव के रेस्ट हाउस में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। वन विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर हाथी गांव में रेस्ट हाउस तो करा दिया, लेकिन इसे कोई पीपीपी मोड पर लेने में रुचि नहीं दिखा रहा है।

वन विभाग को लग रहा था कि रेस्ट हाउस के सामने बने तालाब और उसमें नहाते हाथियों को देखने लिए सैलानी आकर्षित होंगे, इसके लिए लाखों रुपए तो खर्च कर दिए, लेकिन अब विभाग खाली हाथ ही है। फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से युक्त इस रेस्ट हाउस में अब तक किसी ने रुचि नहीं दिखाई है।

करीब एक महीने तक वन विभाग ने निविदा मांगी, लेकिन कोई नहीं आया। 17 अप्रेल को निविदा की अंतिम तारीख थी। अब फिर से वन विभाग निविदा निकालेगा। वन विभाग को लगता है कि रेस्ट हाउस के ठीक सामने तालाब और उसमें नहाते हाथियों को देखने के लिए सैलानी यहां पर रुकना पसंद करेंगे। इस योजना से विभाग को काफी आय हो सकती है, लेकिन बीते छह माह से बंद पड़े हाथी गांव का रेस्ट हाउस विभाग के लिए सफेद हाथी ही साबित हो रहा है। पहले तो विभाग इसे खुद ही चलाने का मन बना रहा था, लेकिन अब रेस्ट हाउस को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर चुका है।


इंटीरियर बेहद खूबसूरत
रेस्ट हाउस में चार कमरे हैं। इसको बेहद खूबसरत बनाया गया है। अंदर जाने के बाद ऐसा लगता कि मानो किसी पांच सितारा होटल आ गए हों। कमरों का इंटीरियर और दीवारों पर बनी पेंटिंग बेहद खूबसूरत हैं। बाहर से निकलते हाथियों के झुंड किसी आकर्षण से कम नहीं होता। हालांकि मौजूदा स्थिति बेहद खराब है। परिसर के अंदर घास खड़ी है।


हाथी गांव में बने रेस्ट हाउस में सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। निविदा में कोई आवेदक नहीं आया है। इस वजह से कुछ माह बाद फिर से निविदा निकाली जाएगी। विभाग इसको पीपीपी मोड पर चलाने की योजना बना रहा है।
-सुदर्शन शर्मा, उप-वन्य सरंक्षक (वन्य जीव)

फैक्ट फाइल
-70 लाख रुपए में बनकर तैयार हुआ है हाथी गांव में रेस्ट हाउस
-04 कमरे हैं आधुनिक सुविधाओं से युक्त, इंटीरियर भी है बेहद खूबसूरत

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप