राजस्थान में आवारा पशुओं की भरमार अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रही है। आए दिन आवारा पशु आपस में लड़ते -झगड़ते हुए किसी न किसी को चोटिल
कर देते है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भरतपुर आया है जहां सूरजपोल गेट के समीप एक बालक अपने घर की सीढ़ियों के बाहर बैठा हुआ था उसी दौरान 8-10 सांड लड़ते लड़ते आए और बालक को सीमाओं से मार कर नीचे गिरा लिया और उस पर चढ़ गए जिससे उसकी मौत हो गई।