11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों नहीं बढ़े इतने दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम,जानें आखिर क्या है वजह

आखिर क्यों नहीं बढ़े इतने दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम,जानें आखिर क्या है वजह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 9 May 2018, 8:51 AM IST

petrol

जयपुर

फिछले 15 दिनों से तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाना बंद कर दिया है। 15 दिन से पेट्रोल के दाम 77 रूपए 32 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव 70 रूपए 25 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से स्थिर बने हुए हैं। लेकिन ये जनता के लिए बहुत ख़ुशी की बात है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव देश के लोगों के लिए कुछ दिनों की राहत लेकर आया है। जी हां हम बात कर रहे है पेट्रोल—डीजल की कीमतों की। कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीते 15 दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं।

अगर हम राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते 15 दिन से पेट्रोल के दाम 77 रूपए 32 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव 70 रूपए 25 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले 23 अप्रेल को पेट्रोल 77 रूपए 19 पैसे और डीजल 70 रूपए 6 पैसे प्रति लीटर मिल रहा था। यानी आखिरी बार पेट्रोल के दाम 13 पैसे और डीजल की कीमत 19 पैसे बढ़ी थी। 24 अप्रेल के बाद से अब तक पेट्रोल—डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।


इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅयल की कीमतें 4 फीसदी तक बढ़ गई हैं। 24 अप्रेल को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई कैटेगरी क्रूड 68.93 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट कैटेगरी क्रूड 74.95 डॉलर प्रति बैरल कीमत थी। 9 मई को डब्ल्यूटीआई कैटेगरी क्रूड के दाम बढ़कर 70.57 डॉलर और ब्रेट कैटेगरी के 76.58 डॉलर हो गए। इसी तरह भारत में कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ गई।


24 अप्रेल को भारत में कच्चे तेल के दाम 4,565 रूपए प्रति बैरल थे, जो 8 मई को बढ़कर 4,749 हो गए। यानी कि कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल—डीजल के दाम नहीं बढ़े, इसके पीछे कर्नाटक विधानसभा चुनाव को कारण माना जा रहा है। पेट्रोलियम कंपनियों से जुड़े सूत्रों की मानें तो केन्द्र सरकार के कहने पर पेट्रोल—डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी रोकी गई है। अब 13 मई को पेट्रोल—डीजल महंगे होने के आसार हैं। 12 मई को कर्नाटक में वोटिंग के बाद पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल—डीजल के दाम बढ़ा सकती है।