जयपुर

IMD Alert: राजस्थान के 7 जिलों के लिए 28 अक्टूबर का दिन कठिन, भारी बारिश की चेतावनी, इस तारीख से बदलेगा मौसम

IMD Alert: राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में 28 अक्टूबर के दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुल 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2025, 10:07 PM IST
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट (फोटो-पत्रिका)

IMD Alert: जयपुर। भारतीय मौसम विभाग (IMD) जयपुर केंद्र ने 28 अक्टूबर को राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में सक्रिय मौसमी तंत्र के कारण अगले 24 घंटे प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी (फोटो-आईएमडी)

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, राजसमंद, सलूम्बर, सिरोही और उदयपुर जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 28 अक्टूबर को राजस्थान के कुल 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इसमें से पूर्वी राजस्थान के 26 और पश्चिमी राजस्थान के 2 जिले शामिल हैं।

इन 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में बारिश का अलर्ट है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जलौर और पाली जिले में बारिश का अलर्ट है।

बारिश को लेकर बना तंत्र (फोटो-आईएमडी)

कुछ जगहों पर अति भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27 से 28 अक्टूबर के बीच मानसून जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव, अरब सागर के पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में सक्रिय हवाओं के संगम से नमी का स्तर बढ़ा है। इसका असर मुख्य रूप से कोटा और उदयपुर संभाग में देखा जाएगा, जहां कुछ जगहों पर अत्यधिक (Very Heavy Rain) वर्षा हो सकती है।

लोगों से अलर्ट रहने की अपील

विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और खुले स्थानों पर बिजली गिरने के दौरान खड़े न रहें। किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की कटाई और भंडारण कार्य स्थगित रखें तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

बीते 24 घंटों में दर्ज बारिश (फोटो-आईएमडी)

29 अक्टूबर से बारिश में कमी

रिपोर्ट में बताया गया है कि 29 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी, हालांकि दक्षिणी और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बरसात का दौर 30 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है। आईएमडी जयपुर ने यह भी स्पष्ट किया है कि बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर और जोधपुर संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, जयपुर और भरतपुर संभागों में रुक-रुक कर हल्की बरसात के आसार हैं।

Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: एक दिन में बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस, तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख पद, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध