जयपुर

IMD Alert: 10 मार्च को राजस्थान के इन 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री पार

Weather Update: डूंगरपुर, बांसवाडा, बालोतरा, जैसलमेर व बाडमेर जिलों में दस मार्च को हीटवेव की चेतावनी दी है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026

Heat wave Alert: जयपुर. राजस्थान में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 व 11 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जिलों में 10 मार्च को ऊष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Education: महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की होगी नियुक्ति: शिक्षा मंत्री

दक्षिणी जिलों में भी गर्म हवाओं की चेतावनी

पश्चिमी जिलों के साथ-साथ दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में भी 11 मार्च तक हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा झुंझुनूं जिले में 10 मार्च को गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

9 मार्च 2026 के ईवनिंग बुलेटिन के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक तापमान वाले टॉप-10 शहर इस प्रकार रहे:

क्रमशहरअधिकतम तापमान
1बाड़मेर40.4°C
2पिलानी39.5°C
3 वनस्थली39.2°C
4चूरू39.1°C
5जैसलमेर39.0°C
6फलोदी38.6°C
7बीकानेर38.6°C
8जोधपुर शहर38.4°C
9दौसा38.3°C
10कोटा / फतेहपुर38.0°C

बाकी जिलों में तापमान सामान्य से 5–9 डिग्री अधिक

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

Holiday: जयपुर जिले में 11 मार्च को रहेगा अवकाश, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

Updated on:
09 Mar 2026 08:50 pm
Published on:
09 Mar 2026 08:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर