जयपुर

Weather Update : बारिश पर आईएमडी का Prediction, जानें 17 फरवरी तक कैसा होगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार 13-14 फरवरी को राजस्थान के कई जिलों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। पर बारिश की संभावना काफी कम है।

less than 1 minute read
Weather Alert

weather update : राजस्थान में आगामी 4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ हो गया है। पर यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है। इसके प्रभाव से 13-14 फरवरी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। पर बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में सर्दी का अहसास कम हुआ है। रात और दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई है। रात का पारा जहां 11 डिग्री के करीब पहुंच गया, वहीं दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के पास जा पहुंचा है। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य पर रहा। इसके अलावा फतेहपुर में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।



मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी की शाम को एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में सक्रिय हुआ है। इसके असर से 17 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि ये सिस्टम कमजोर होने से बारिश की संभावना कम है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें - करोड़पति डाक्टर ने ली दीक्षा, अब कहलाएंगे क्षुल्लक सर्वजीत सागर



राजस्थान के जयपुर में मंगलवार 13 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा। तो मौसम विज्ञानियों के अनुसार 13 फरवरी को जयपुर के आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं - कहीं बारिश की बूंदें गिर सकती हैं। जयपुर का 7 बजे तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।



माउंट आबू - 0
अलवर - 5.4
सीकर - 4
फतेहपुर - 3.8
करौली - 4.2 ।

यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन पर नया अपडेट, राजस्थान के इन जिलों में लगाई गई धारा 144, वजह जानें

Published on:
13 Feb 2024 07:13 am
Also Read
View All