जयपुर

IMD Warning 18 August: राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , अगले 3 घंटे में यहां होगी झमाझम

Rajasthan weather alert: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिन में राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट भी जारी कर दिया है।
2 min read
Aug 18, 2025
राजस्थान में मौसम सक्रिय हो गया है। जयपुर में सोमवार को जलमहल पर छाए बादल। फोटो-प्रवीण वर्मा
राजस्थान में मौसम सक्रिय हो गया है। जयपुर में सोमवार को जलमहल पर छाए बादल। फोटो-प्रवीण वर्मा

जयपुर। मौसम विभाग ने आज यानी 18 अगस्त को सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दोपहर 1.10 बजे चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के अनुसार राजस्थान के नागौर, अजमेर, बूंदी, कोटा, बारां,झालावाड़ व टोंक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा जयपुर, चित्तौडगढ़़, झुंझुनू, बीकानेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली, चूरू, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, सीकर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, सवाईमाधोपुर व अलवर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में व आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों में मौसम बदलने से अधिकतम तीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

आज दोपहर 1.10 बजे मौसम विभाग का अलर्ट

आज दोपहर 12.15 बजे मौसम विभाग का अलर्ट

आज सुबह 11.10 बजे का मौसम विभाग का अलर्ट

2 जिलों में 20 अगस्त को अति भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में एक बार फिर से मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिन में राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट भी जारी कर दिया है।
इसके अलावा राजस्थान के दो जिले में मौसम विभाग ने बीस अगस्त को अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग उदयपुर व सिरोही जिले में अतिभारी बारिश की संभावना है।

Updated on:
18 Aug 2025 02:05 pm
Published on:
18 Aug 2025 11:37 am