जयपुर

Rajasthan Rain Today : राजस्थान के इन 2 जिलों में 3 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट, 20-30 KMPH रफ्तार से चलेगी हवा

Rajasthan Rain Today : मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 2 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए कल कैसा रहेगा मौसम?

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Rain Today : मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 2 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले और आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही इस क्षेत्र में कहीं पर 20-30 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

वैसे मौसम विभाग के शनिवार रात को जारी अलर्ट के अनुसार राज्य में रविवार से तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश और कुछ जिलाें में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Electricity : खुशखबर, मार्च महीने में राजस्थान में घटी बिजली की भारी खपत, कंपनियों का अनुमान गड़बड़ाया

सोमवार को 10 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा सोमवार को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, डीडवाना- कुचामन में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के अनुसार नए एक्टिव सिस्टम का असर अप्रैल के पहले सप्ताह में भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल तेज गर्मी की संभावना कम है।

चित्तौड़गढ़-कोटा में सबसे अधिक दिन का तापमान दर्ज

मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को चित्तौड़गढ़ और कोटा में सबसे अधिक दिन का तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन के तापमान में शनिवार को हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी प्रकार जालौर में 24.1, बाड़मेर में 24.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

जयपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

जयपुर में शनिवार को मिलाजुला मौसम था। पूरे दिन धूप के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहा। धूप और बादल की लुकाछिपी पूरे दिन चलती रही। शनिवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज रविवार को दोपहर बाद आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज रविवार को जयपुर का सुबह 8.30 बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई।

ये भी पढ़ें

Rajasthan School : सीएसजी पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों के संस्था प्रधान हैरान, अब क्या करें?

Published on:
29 Mar 2026 07:59 am
Also Read
View All

अगली खबर