29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cricket Fever: IPL में राजस्थान का जलवा; 45 करोड़ की चमक बिखरेंगे 9 सितारे, ये खिलाड़ी सबसे महंगा, कई बड़े नाम बाहर

IPL 2026 Rajasthan: क्रिकेट का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होते ही देशभर में चौकों-छक्कों का उत्साह छा गया है। इस बार राजस्थान के 9 खिलाड़ी आइपीएल की विभिन्न टीमों में शामिल होकर अपने हुनर का जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Anand Prakash Yadav

image

ललित पी. शर्मा

Mar 29, 2026

एसएमएस स्टेडियम जयपुर, पत्रिका फाइल फोटो

एसएमएस स्टेडियम जयपुर, पत्रिका फाइल फोटो

IPL 2026 Rajasthan: क्रिकेट का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होते ही देशभर में चौकों-छक्कों का उत्साह छा गया है। हर गली-मोहल्ले में क्रिकेट की गूंज है और हर दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को मैदान पर देखने को तैयार है। ऐसे में राजस्थान के रणबांकुरे भी पीछे नहीं हैं।

इस बार राजस्थान के 9 खिलाड़ी आइपीएल की विभिन्न टीमों में शामिल होकर अपने हुनर का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। करोड़ों की बोली में खरीदे गए ये खिलाड़ी न सिर्फ राजस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं, बल्कि विश्व की सबसे लोकप्रिय लीग में अपनी चमक बिखेरने को भी तत्पर हैं।

खिलाड़ियों को मिली 45 करोड़ से ज्यादा राशि

राजस्थान के खिलाड़ियों को 45 करोड़ से अधिक की राशि मिली है। इनमें दीपक चाहर, राहुल चाहर, खलील अहमद, रवि बिश्नोई, कार्तिक शर्मा, आकाश सिंह, मुकुल चौधरी, मानव सुथार और अशोक शर्मा शामिल हैं। राजस्थान के सभी खिलाड़ियों को 2026 में मिलने वाली रकम 45 करोड़ से अधिक है जबकि पिछली बार यह राशि 33.15 करोड़ थी। इस बार 36 फीसदी राशि राजस्थान पर ज्यादा बरसी है।

कार्तिक 14.2 करोड़ में बिके

राजस्थान की ओर से सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं कार्तिक शर्मा। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपए में खरीदा। छोटे कद के बावजूद लंबे शॉट लगाने में माहिर कार्तिक ने रणजी कॅरियर की शुरुआत शतक से की थी। वहीं, सबसे कम राशि में बिके आकाश सिंह और मानव सुथार। दोनों को क्रमशः लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने 30-30 लाख रुपए में रिटेन किया।

राजस्थान के खिलाड़ीः टीमों ने इतने किए खर्च

राजस्थान के खिलाड़ी – 2026 ऑक्शन

क्रमांकखिलाड़ीराशिटीम
1कार्तिक शर्मा14.20 करोड़Chennai Super Kings
2दीपक चाहर9.25 करोड़Mumbai Indians
3रवि बिश्नोई7.20 करोड़Rajasthan Royals
4राहुल चाहर5.20 करोड़Chennai Super Kings
5खलील अहमद4.80 करोड़Chennai Super Kings
6मुकुल चौधरी2.60 करोड़Lucknow Super Giants
7अशोक शर्मा90 लाखGujarat Titans
8मानव सुथार30 लाखGujarat Titans
9आकाश सिंह30 लाखLucknow Super Giants

पिछले साल (2025) बनाम 2026 तुलना

खिलाड़ी2025 राशि (टीम)2026 राशि (टीम)
रवि बिश्नोई11 करोड़ (Lucknow Super Giants)7.20 करोड़ (Rajasthan Royals)
दीपक चाहर9.25 करोड़ (Mumbai Indians)9.25 करोड़ (Mumbai Indians)
राहुल चाहर3.20 करोड़ (Sunrisers Hyderabad)5.20 करोड़ (Chennai Super Kings)
खलील अहमद4.80 करोड़ (Chennai Super Kings)4.80 करोड़ (Chennai Super Kings)
अशोक शर्मा30 लाख (Rajasthan Royals)90 लाख (Gujarat Titans)
मुकुल चौधरी2.60 करोड़ (Lucknow Super Giants)
मानव सुथार30 लाख (Gujarat Titans)30 लाख (Gujarat Titans)
आकाश सिंह30 लाख (Lucknow Super Giants)30 लाख (Lucknow Super Giants)
कार्तिक शर्मा14.20 करोड़ (Chennai Super Kings)

इस बार नहीं दिखेंगे

राजस्थान के कप्तान और प्रमुख ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, महिपाल लोमरोर, कुणाल सिंह राठौड़ और तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी इस बार आइपीएल में नजर नहीं आएंगे।