
फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Electricity : जयपुर। इस बार मार्च माह में मौसम ने बिजली कंपनियों के अनुमान को बिगाड़ दिया। आमतौर पर गर्मी की शुरुआत के साथ बढ़ने वाली बिजली मांग इस बार अपेक्षा से काफी कम रही। मार्च के पहले 22 से 25 दिनों में प्रदेश में कुल बिजली खपत 62746 लाख यूनिट दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 68247 लाख यूनिट रही थी। यानि, इस बार करीब 5500 लाख यूनिट कम खपत हुई है।
सूत्रों के मुताबिक शुरुआती आकलन के आधार पर कंपनियों ने बाजार से महंगी बिजली खरीदने की तैयारी कर ली थी, लेकिन वास्तविक मांग कम रहने से अतिरिक्त खरीद की जरूरत नहीं पड़ी। तापमान सामान्य रहने डिमांड कम रही, जिससे कंपनियों को वित्तीय और संचालन दोनों स्तर पर राहत मिली। हालांकि, आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ मांग फिर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
1- 2025 (पहले 23 दिन): 68,247 लाख यूनिट
2- 2026 (पहले 23 दिन): 62,746 लाख यूनिट
1- मार्च 2025 में लगभग हर दिन खपत 3200-3500 लाख यूनिट के आस-पास रही।
2- वहीं 2026 में अधिकांश दिनों में खपत 2800-3100 लाख यूनिट के बीच सीमित रही।
3- खासतौर पर 19 से 22 मार्च के बीच 2026 में खपत तेजी से घटी, जहां यह 2300-2200 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जबकि 2025 में इसी अवधि में 2900 के आसपास बनी रही।
कुसुम योजना के तहत स्थापित सोलर प्लांट के कारण दिन में ग्रिड से बिजली की मांग अपेक्षित रूप से कम बढी है, क्योंकि इन प्लांट से स्थानीय स्तर पर ही मांग की पूर्ति हो रही है। कुसुम कंपोनेंट-ए और कंपोनेंट-सी के तहत अब तक 3585 मेगावाट क्षमता के 1617 सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।
शुरुआती अनुमान के मुताबिक कंपनियों ने बाजार से महंगी बिजली खरीदने की तैयारी कर ली थी, लेकिन वास्तविक मांग कम रहने से अतिरिक्त खरीद की जरूरत नहीं पड़ी। इससे वित्तीय दबाव भी कम हुआ और ग्रिड पर लोड संतुलित रहा।
बदलते मौसम ने ही बिजली के अधिक खपत से राहत पहुंचाई है। जैसे राज्य में रविवार से तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश और कुछ जिलाें में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अधिकतर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
Updated on:
29 Mar 2026 07:27 am
Published on:
29 Mar 2026 07:27 am
