जयपुर

राजसमंद हत्याकांड, जयपुर में युवक ने टंकी पर चढकर लगाए नारे, किया आत्महत्या का प्रयास

भारत माता की जय बोलते हुए टंकी पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने उतारा और शांति भंग में किया बंद

2 min read
Dec 17, 2017

जयपुर। राजसमंद लाइव मर्डर के मुख्य आरोपित शंभू रैगर के समर्थन में रविवार को दोपहर तीन बजे कंवर नगर स्थित पानी की टंकी पर एक व्यक्ति चढ़ गया। उसने शंभू के समर्थन आत्महत्या करने का प्रयास किया। हाथ में भगवा झंडा थामे यह व्यक्ति जय श्रीराम के नारे लगाते हुए सीढिय़ां चढ़ता जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सुभाष चौक थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फोन पर टंकी पर चढ़े अंशुल से बातचीत की और उसे नीचे उतारा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात भी अंशुल लगातार कर रहा था। इसके बाद उसके साथ के कुछेक लोग उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे। साथ ही वो हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात भी लगातार बोलता हुआ टंकी पर चढ़ता चला गया। वो देश को सही राह पर ले जाने की बात भी कह रहा था। पुलिस ने अंशुल से फोन पर बात की और उसकी सभी मांगे मानने की बात कहीं। इसके बाद वो नीचे उतर आया। कंवर नगर से थाने तक अंशुल के साथियों ने जयश्रीराम के नारे लगाए।

लोगों की लग गई भीड़
करीब आधा घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान कॉलोनी और वहां से गुजरने वाले लोगों का जुटना शुरू हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। माणक चौक एसीपी ब्रजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी अंशुल दाधीच का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसी कारण वह टंकी पर चढ़ गया। पुलिस ने शांतिभंग में इसे गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोगों ने यहां पर आकर माहौल बिगाडऩे की कोशिश की। इस पूरे प्रकरण को राजसमंद प्रकरण से जोडऩे का प्रयास किया। पुलिस इस मामले को राजसमंद प्रकरण के जोडऩे की बात नहीं कर रही है।

पल-पल की जानकारी दी आला अधिकारियों को
मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी आलाधिकारियों को पल-पल की जानकारी दे रहे थे। स्थिति यह थी कि जब अंशुल को नीचे उतार लिया तो मौजूद अधिकारियों ने आलाधिकारियों को इस बात की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें

ताऊ से सामने भतीजी को बोल दिया भाभी, फिर जो हुआ यकीन करना मुश्किल
Published on:
17 Dec 2017 07:07 pm
Also Read
View All