जयपुर

आइपीएल-11: बटलर ने दिलाई राजस्थान को रॉयल जीत

घर में धोनी के चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से दी मात

3 min read
May 12, 2018
Jaipur News

जयपुर . गुलाबी रंग में रंगी राजस्थान रॉयल्स ने गुलाबीनगर में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को चार विकेट से हराकर आइपीए०ल-11 के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उ मीदों को कायम रखा है। शुक्रवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम ने सुरेश रैना (52) के अद्र्धशतक और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 33) की पारी से 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में रॉयल्स ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बना मुकाबला अपने नाम कर लिया। रॉयल्स की जीत में ओपनर जोस बटलर का अहम योगदान रहा, वह 60 गेंदों में 11 चौके व 2 छक्के उड़ा 95 रन पर नाबाद रहे। वहीं कृष्णप्पा गौतम ने चार गेंदों पर नाबाद 13 रन का योगदान किया। राजस्थान रॉयल्स की 11 मैचों में यह पांचवीं जीत है और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उ मीदें बरकरार है।

रॉयल्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। रहाणे को रविन्द्र जडेजा की गेंद पर स्लिप में खड़े सुरेश रैना ने लपका। मेजबान कप्तान तीन गेंदों में एक चौका ही जड़ सके। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी रहाणे क्रमश: पांच व नौ रन ही बना सके थे। यह लगातार तीसरा मौका है जब वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

सौ से अधिक टिकट फर्जी, दर्शकों का हंगामा

रॉयल्स और चेन्नई मैच में टिकट चैकिंग के दौरान बड़ी सं या में फर्जी टिकट पकड़े गए। स्टेडियम के अमर जवान ज्योति स्थित प्रवेश द्वार पर 100 से अधिक दर्शकों के पास फर्जी टिकट पाए गए। उन्हें तुरंत प्रभाव से प्रवेश से रोक दिया गया। इस पर दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। दर्शकों का कहना था कि उन्होंने ऑनलाइन और टिकट विंडो से यह टिकट खरीदे हैं। टिकट हूबहू असली जैसे दिख रहे थे और उन पर सीट न बर भी अंकित था। स्केनिंग मशीन से स्केन करने पर टिकटों के फर्जी होने का पता चला।

हर तरफ धोनी-धोनी का शोर

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान स्टेडियम में हर तरफ धोनी-धोनी का शोर सुनाई दिया। स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से ज्यादा चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रशंसक दिखाई दिए। उनके हर शॉट का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।

बटलर की फॉर्म जारी

04 अद्र्धशतक जड़ा आइपीएल में लगातार बटलर ने
67 रन दिल्ली में डेयरडेविल्स के खिलाफ
51 रन इंदौर में पंजाब के खिलाफ बनाए
82 रन की मैच विजयी पारी जयपुर में पंजाब के विरुद्ध खेली
95 रन बनाए चेन्नई के खिलाफ
02 अद्र्धशतक ठोका जयपुर में लगातार

सीएम ने किया कैंसर आउट अभियान का आगाज

टॉस के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान सरकार, टाटा ट्रस्ट और राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त अभियान कैंसर आउट का आगाज किया। मख्यमंत्री ने दोनों टीमों के कप्तानों से मुलाकात भी की। इस दौरान आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला, आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी, रॉयल्स के चेयरमैन रणजीत बारठाकुर और उपाध्यक्ष राजीव खन्ना भी मौजूद थे। रॉयल्स और चेन्नई के बीच इस मैच को कैंसर आउट नाम दिया गया है। कैंसर की जांच कराने को लेकर जागरुकता फै लाने वाले इस अभियान के सहयोग के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम गुलाबी जर्सी पहनकर मैच में उतरी।

अंकतालिका
रैंक टीम मैच जीते हारे अंक
1 हैदराबाद 11 9 2 18
2 चेन्नई 11 7 4 14
3 पंजाब 10 6 4 12
4 मुंबई 11 5 6 10
5 कोलकाता 11 5 6 10
6 राजस्थान 11 5 6 10
7 बेंगलूरु 10 3 7 6
8 दिल्ली 11 3 8 6

टॉप थ्री दिग्गज
बल्लेबाज

1. रिषभ पंत, दिल्ली 521
2. के विलियम्सन, हैदराबाद 493
3. लोकेश राहुल, पंजाब 471

गेंदबाज
1. ए. टाई, पंजाब 16
2. हार्दिक पांड्या, मुंबई 16
3. एमयू. रहमान, पंजाब 14

Published on:
12 May 2018 04:23 pm