जयपुर

IPS Sachin Mittal: जयपुर पुलिस की बागडोर संभालेंगे IPS सचिन मित्तल, जानें उनकी खासियत

Jaipur Police Commissioner: 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन मित्तल जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2025, 9:09 AM IST
IPS-Sachin-Mittal-2
आईपीएस अधिकारी सचिन मित्तल। फोटो: सोशल

जयपुर। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन मित्तल जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे। मित्तल के पास बीई व एमटेक की डिग्री है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भरतपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में की थी। इसके बाद वे छह जिलों में एसपी रहे और जोधपुर रेंज के आईजी पद पर भी सेवाएं दीं।

मित्तल ने एसीबी में एसपी और आईजी के रूप में कार्य किया, साथ ही सीआईडी सीबी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विंग्स में भी अपनी सेवाएं दी हैं। सचिन मित्तल जोधपुर कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं और अब तक कुल 27 पदस्थापन का अनुभव उनके नाम है।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर रह चुके

वर्ष 2013 और 2014 में वे जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात रह चुके हैं, जिससे उन्हें जयपुर की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। उनके पुराने अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि जयपुर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में वे सफल रहेंगे।

साइबर क्राइम के खिलाफ चलाई थी कई बड़ी मुहिम

मित्तल ने एडीजी साइबर क्राइम के रुप में अपने कार्यकाल में साइबर के खिलाफ कई बड़ी मुहिम चलाई, जिससे साइबर अपराध पर काबू पाया है।

आठवें पुलिस कमिश्नर बने सचिन मित्तल

इससे पहले पुलिस कमिश्नर बी.एल सोनी बने। इसके बाद कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ बने। इसके बाद भूपेन्द्र दक पुलिस कमिश्नर बने। फिर संजय अग्रवाल, जंगा श्रीनिवास राव, आनंद श्रीवास्तव, बीजू जॉर्ज जोसफ के बाद आठवें पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल बने है।

Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: बीकानेर में कांग्रेस के मदन चौहान बने ​उप जिला प्रमुख, जानिए किस जिले में कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध