जयपुर

Iran Israel War Update : जयपुर से गल्फ कंट्री की फ्लाइट पर पूरी तरह ब्रेक, कब शुरू होगा संचालन, असमंजस

Iran Israel War Update : दुबई एयर स्पेस बंद होने से जयपुर से शारजाह, दुबई, अबूधाबी और मस्कट के बीच हवाई सेवाओं पर अस्थायी रूप से ब्रेक लग गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हालात कब तक सामान्य होंगे और उड़ानों का संचालन दोबारा कब शुरू हो सकेगा।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Iran Israel War Update : मध्य पूर्व के खाड़ी देशों में बिगड़ते हालात का असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। दुबई एयर स्पेस बंद होने के चलते जयपुर से दुबई और शारजाह के बीच संचालित छह उड़ानों का संचालन रद्द रहा। इससे सैकड़ों यात्री परेशान हुए, वहीं एयरलाइंस कंपनियां री-शेड्यूल और रिफंड को लेकर असमंजस में दिखीं।

बैंकॉक और मलेशिया को छोड़कर अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जयपुर का हवाई संपर्क पूरी तरह टूट गया है। दुबई एयर स्पेस बंद होने से जयपुर से शारजाह, दुबई, अबूधाबी और मस्कट के बीच हवाई सेवाओं पर अस्थायी रूप से ब्रेक लग गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हालात कब तक सामान्य होंगे और उड़ानों का संचालन दोबारा कब शुरू हो सकेगा।

ये भी पढ़ें

Railways Holi Gift : रेलवे का होली गिफ्ट, खातीपुरा जयपुर-वडोदरा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला

एयरपोर्ट पहुंचने से पहले करें पुष्टि

इस स्थिति से गल्फ देशों में फंसे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, बैंकॉक और मलेशिया जाने वाली उड़ानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। एविएशन सूत्रों के अनुसार यदि क्षेत्रीय तनाव और बढ़ता है, तो इन रूट्स की उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रद्द या डायवर्ट किया जा सकता है।

दूसरी ओर, एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक उड्डयन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें

CM Bhajanlal Gift : होली से पहले सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा, राजस्थान के धनिया किसान-व्यापारी खुशी से झूमे
Published on:
02 Mar 2026 07:48 am
Also Read
View All
Patrika Edu Fest: पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से 24 से 26 अप्रेल तक चलेगा एजुफेस्ट, छात्रों की होगी काउंसलिंग

Hanuman Beniwal : संसद में फिर सांसद हनुमान बेनीवाल की हुंकार, राजस्थान के मुद्दे पर मोदी सरकार से पूछ डाले ये 7 सुलगते सवाल

कौन है राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर राजू मांजू? साथियों ने नाम रखा था ‘बिल्ला’, क्रिकेट के झगड़े से डॉन बनने तक का सफर

Railway Updates : जयपुर से होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी, वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का बदला मार्ग

Jaipur To Mumbai Flight: जयपुर से मुंबई के बीच नई फ्लाइट शुरू, लेट नाइट सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत