जयपुर

Jaipur: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बस में केबिन चीरते हुए अंदर घुसे लोहे के रॉड, खौफनाक हादसे में 2 की मौत

Delhi Jaipur Highway Accident: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर 48 पर देर रात भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे पर मकराना से ​हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पुल पर ट्रेलर से टकराई।

2 min read
Apr 09, 2026
दिल्ली जयपुर हाईवे पर हादसा, पत्रिका फोटो

Delhi Jaipur Highway Accident: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर 48 पर देर रात भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे पर मकराना से ​हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पुल पर ट्रेलर से टकराई।
ट्रेलर में लदे सरिए बस में केबिन चीर कर घुस गए जिससे बस चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। ।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: बिजली बचत का नया फॉर्मूला; सस्ती-महंगी बिजली का एडवांस में मिलेगा अलर्ट, फिर बिल होगा कम

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी। रात करीब 11.30 बजे कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पुल पर सरिए लदे एक ट्रेलर खड़ा था। संभवतया बस चालक को ट्रेलर नजर नही आया और बस की रफ्तार तेज होने पर चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रेलर पर लदे सरिए चालक केबिन चीर कर बस में घुस गए।

बस में करीब 22 यात्री सवार थे। सरिए घुसने से बस चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार 15 से ज्यादा सवारियों को भी चोटें आई। घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हाईवे पर अंधेरे में लावारिस खड़ा था ट्रेलर

हादसे में बाल बाल बचे बस के दूसरे ड्राइवर ओमप्रकाश के अनुसार बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी। बस में करीब 22 सवारियां थी। कोटपूतली बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तो हाईवे पर ट्रेलर खड़ा हुआ था। घटनास्थल पर अंधेरा था और ट्रेलर ड्राइवर ने ना पार्किंग का बोर्ड लगाया और ना ही इंडिकेटर दिए हुए थे। फ्लाईओवर चढ़ते ही बस से चालक का नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रेलर में पीछे से घुस गई।

केबिन को चीरते हुए सरिए अंदर जा घुसे

ट्रेलर में लदे सरिए बस के केबिन को चीरते हुए अंदर तक आ गए। हादसे में नागौर के लाड़ौली गांव निवासी ड्राइवर चंद्रमोहन (55) और महिला यात्री बिच्चू देवी की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। जिन्हें राजकीय बीडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग पहुंचे

घटनास्थल पर तेज धमाके और चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। भिड़ंत से बस का आगे ​का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से कई यात्री बस में फंसे रह गए।
सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया।

कोटपूतली एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि ट्रेलर और क्षतिग्रस्त बस को साइड में करा कर ट्रैफिक सुचारू करवाया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Jaipur: विदेशी महिला पर्यटक बोली, सामान्य मजाक को गलत तरीके से ​पेश किया, FIR से इनकार

Also Read
View All