जयपुर

जयपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली समेत बड़े शहरों का किराया बढ़ा

Jaipur Airport Flight Fare: हवाई सफर पर जंग का असर दिखने लगा है। जयपुर से दिल्ली समेत बड़े शहरों के लिए फ्लाइट किराए में भारी उछाल आया है, जिससे यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है।
2 min read
Apr 06, 2026
5 Million Passengers Expected at Indore Airport
5 Million Passengers Expected at Indore Airport (फोटो- AI)

Jaipur International Airport Fare Hike: जयपुर: खाड़ी देशों में जंग का असर अब डोमेस्टिक हवाई रूट पर भी दिखने लगा है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों के किराए में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

बता दें कि कई रूटों पर किराया दोगुना से अधिक हो गया है, जिससे यात्रियों का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।

जयपुर से इन शहरों में जाना हुआ महंगा

दरअसल, इन दिनों जयपुर से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे समेत कई बड़े शहरों का हवाई सफर पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है। पड़ताल में सामने आया कि 10 अप्रैल तक बुकिंग करने पर कई रूटों का किराया 10 हजार रुपए पार पहुंच गया है।

क्या कहना है एयरलाइन कंपनियों का

ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक, अचानक बढ़े किराए के कारण कई लोग यात्राएं टाल रहे हैं या फिर ट्रेन और अन्य साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। उधर, एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि फ्यूल चार्ज में बढ़ोतरी, ऑपरेशनल लागत और वैश्विक परिस्थितियों के चलते किराए बढ़ाना मजबूरी है।

किराए में कितनी हुई बढ़ोतरी

जयपुर से इंदौर का किराया: रविवार को सोमवार की बुकिंग करने पर इंदौर की सीधी फ्लाइट का किराया 10 से 12 हजार तक पहुंच गया।

जयपुर से बेंगलूरु का किराया: सोमवार को सुबह 7.40 बजे जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया 11,722 और सुबह 8:25 बजे की इंडिगो की फ्लाइट का किराया 11,882 पहुंच गया। मंगलवार को भी टिकट बुकिंग पर किराया 10 हजार से अधिक है, जबकि सामान्य दिनों में यह 7866 से 8200 रुपए तक रहता है।

जयपुर से हैदराबाद का किराया: सोमवार को नॉन-स्टॉप फ्लाइट का न्यूनतम किराया 10 हजार से 17 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, 10 अप्रैल तक न्यूनतम किराया 8 हजार से 10 हजार रुपए लिया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यह 6159 रुपए रहता है।

जयपुर से दिल्ली का किराया: इंडिगो की सोमवार सुबह 6.45 बजे जाने वाली फ्लाइट का किराया 11 हजार से अधिक रहा। एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया भी 10 अप्रैल तक तीन गुना से अधिक वसूला जा रहा है। जबकि सामान्य दिनों में यह करीब 2500 रुपए रहता है।

Updated on:
06 Apr 2026 07:42 am
Published on:
06 Apr 2026 07:42 am