जयपुर

दिवाली से पहले परिवार को मिली सबसे बड़ी खुशी, दो बहनें एक साथ बनीं RAS Officer, बताए सफलता के राज

RAS Toppers Sisters Story: इस परीक्षा में प्रदेशभर से कई युवाओं ने सफलता हासिल की, लेकिन जयपुर ग्रामीण के बस्सी क्षेत्र की दो बहनों की उपलब्धि ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
less than 1 minute read
Oct 18, 2025
Feature image
Sheelu or Neetu Ras Sisters Photo

RAS Toppers Success Story: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम 15 अक्टूबर को जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में प्रदेशभर से कई युवाओं ने सफलता हासिल की, लेकिन जयपुर ग्रामीण के बस्सी क्षेत्र की दो बहनों की उपलब्धि ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

बस्सी की ग्राम पंचायत बराला निवासी शीलू धाभाई और नीतू धाभाई ने एक साथ RAS परीक्षा पास कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों ने अति पिछड़ा वर्ग (MBC) कैटेगरी में शानदार रैंक हासिल की है — शीलू धाभाई ने दूसरी रैंक, जबकि नीतू धाभाई ने छठी रैंक प्राप्त की है।

जैसे ही RAS 2023 का रिजल्ट जारी हुआ, गांव में खुशियों की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर बेटियों की सफलता का जश्न मनाया। गांववालों ने दोनों बहनों का सम्मान किया और कहा कि यह कामयाबी इलाके की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है।

शीलू और नीतू ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। वे चाहती हैं कि अब उनके गांव की अन्य बेटियां भी प्रशासनिक सेवाओं में आकर समाज में बदलाव की मिसाल पेश करें।
RAS 2023 में इस बार अजमेर के कुशल चौधरी टॉपर रहे, जबकि अजमेर की अंकिता पराशर दूसरे और परमेश्वर चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। कुल मिलाकर 972 पदों के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं।

बस्सी क्षेत्र की इन दो बहनों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र-छात्राएं भी अगर लगन और धैर्य से मेहनत करें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता।

Updated on:
18 Oct 2025 10:56 am
Published on:
18 Oct 2025 10:56 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत