जयपुर

अमरीकी पावणों की पहली पसंद ‘पिंकसिटी’, आ रहे गली-चौबारे देखने, 3 साल में डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक आए जयपुर

दुनियाभर के 250 से अधिक देशों से आने वाले सैलानियों में सबसे अधिक अमरीका से आ रहे हैं। यह ट्रेंड पिछले कुछ सालों से बदला है। पढ़ें गिर्राज शर्मा की रिपोर्ट...

2 min read
Sep 27, 2025
Jaipur American Tourists

जयपुर: अमरीका से भले ही व्यापारिक रिश्तों को लेकर अस्थिरता का दौर चल रहा हो, लेकिन अमरीकी नागरिकों को विश्व विरासत गुलाबी नगरी लुभा रही है। दुनियाभर के 250 से अधिक देशों से आने वाले सैलानियों में सबसे अधिक अमरीका से आ रहे हैं।


यह ट्रेंड पिछले कुछ सालों से बदला है। विश्वविख्यात हवामहल, आमेर महल, जंतर-मंतर जैसे पर्यटन स्थल विदेशी सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। इन देशों से हर साल लाखों पर्यटक खिंचे चले आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पत्रिका महारास डांडिया उत्सव आज: गरबा की ताल पर झूमेगा तन-मन, जयपुराइट्स के संग देश-विदेश के लोग भी खनकाएंगे डांडिया


दुनिया के 10 प्रमुख देशों की बात करें तो अमरीका, यूके, फ्रांस के बाद ऑस्ट्रेलिया, इटली, जर्मनी, स्पेन, जापान, आयरलैंड और कनाडा से भी पर्यटक जयपुर घूमने आ रहे हैं। इन देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या साल-दर-साल डेढ़ से दोगुना गति से बढ़ रही है।


पर्यटन विशेषज्ञों की मानें तो जयपुर में नाहरगढ़ फोर्ट, अल्बर्ट हॉल जैसे स्मारक और संग्रहालय पर्यटकों को पसंद आ रहे हैं। यहां की हैरिटेज हवेलिया, बाजार और गलियां भी विदेशी पर्यटकों को आकर्षिक कर रहे हैं।


यहां से भी आ रहे हजारों सैलानी


कोरिया, मलेशिया, नींदरलैंड, पोलैंड, रूस और थाइलैंड के हजारों सैलानी जयपुर आ रहे हैं।


किस साल कौन से देश से कितने पर्यटक जयपुर आए


-अमेरीका से साल 2022 में 31886, साल 2023 में 68362 और साल 2024 में 81118 पर्यटक।
-यूके से साल 2022 में 11757, साल 2023 में 40116 और साल 2024 में 54180 पर्यटक।
-फ्रांस से साल 2022 में 10069, साल 2023 में 27483 और साल 2024 में 33653 पर्यटक।
-ऑस्ट्रेलिया से साल 2022 में 7107, साल 2023 में 22135 और साल 2024 में 31908 पर्यटक।
-इटली से साल 2022 में 5116, साल 2023 में 18551 और साल 2024 में 27104 पर्यटक।
-जर्मनी से साल 2022 में 6590, साल 2023 में 18652 और साल 2024 में 24438 पर्यटक।
-स्पेन से साल 2022 में 6912, साल 2023 में 18184 और साल 2024 में 23166 पर्यटक।
-जापान से साल 2022 में 2044, साल 2023 में 18184 और साल 2024 में 16851 पर्यटक।
-आयरलैंड से साल 2022 में 2276, साल 2023 में 9913 और साल 2024 में 13267 पर्यटक।
-कनाडा से साल 2022 में 3784, साल 2023 में 8568 और साल 2024 में 11729 पर्यटक।


जयपुर का हैरिटेज और यहां की संस्कृति लोगों को पसंद आ रही है। अब पर्यटक यहां के तीज-त्योहार में भी शामिल हो रहे हैं। यहां की समृद्ध परंपरा उन्हें आकर्षित कर रही है।
-राकेश छोलक, अधीक्षक, आमेर महल

ये भी पढ़ें

World Tourism Day: भूतिया महल से लेकर वीरता की मिसाल देने वाले ये है राजस्थान के 5 अद्भुत किले

Published on:
27 Sept 2025 08:34 am
Also Read
View All

अगली खबर