जयपुर

होली से पूर्व मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, कुल 511 सैम्पल जब्त, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई तय

खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर 47 नमूने लिए गए।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2024, 6:55 PM IST
bhajan_lal_sharma_cm.jpg
Rajasthan CM

Big Campaign Against Adulteration : होली के त्योहार के दृष्टिगत आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की ओर से मिलावट पर रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर 47 नमूने लिए गए। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि दूध मण्डी, शास्त्रीनगर में संचालित 21 प्रतिष्ठानों एवं पनीर बनाने की इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इन प्रतिष्ठानों से पनीर, मावा एवं घी के 47 नमूने लेकर मौके पर ही मोबाइल लैब के माध्यम से जांच करवाई गई। जांच में घी के एक नमूने में मिलावट पाई गई। घी, मावा एवं पनीर के 5 नमूने संदिग्ध पाए गए।

संदिग्ध खाद्य पदार्थों के कुल 9 लीगल नमूने लिये गये। बालाजी पनीर हाउस में घी का नमूना बीटी टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर 20 किलो घी जब्त किया गया। आरके डेयरी एवं दीपक डेयरी पर कमियां पाई जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इम्प्रूवमेन्ट नोटिस दिया गया है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह



मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि दीपक डेयरी से घी एवं पनीर का नमूना, बालाजी डेयरी से घी का नमूना, राहुल फेस फार्म से घी, धाभाई पनीर उद्योग एवं आर.के. डेयरी से पनीर एवं मावा के नमूने जांच के लिए गए। इन नमनूों को खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा स्वयं मौके पर उपस्थित रहे।



उल्लेखनीय है कि होली के त्योहार के मद्देनजर प्रदेशभर में सघन अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। 18 मार्च से 20 मार्च, 2024 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने 368 निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 511 सैम्पल लिए हैं। साथ ही, 1180 किलो खाद्य पदार्थों को जब्त या नष्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें - होली व धुलण्डी पर्व पर नया अपडेट, जयपुर जिला कलक्टर ने जारी किया ये बड़ा आदेश

Updated on:
21 Mar 2024, 6:55 PM IST
Published on: